Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जॉली एलएलबी 3 टीजर : कोर्टरूम में भिड़े 'जगदीश' और 'जगदीश्वर', फैंस ने कहा- कॉमेडी ब्लॉकबस्टर

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arshad Warsi, Jolly LLB 3, Jolly LLB 3 Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 16:20 IST

एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए जॉली आ चुका है। खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने केस की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आएंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला की भी कमाल की कॉमिक टाइमिंग नजर आई। 

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर में कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा का मजेदार तड़का देखने को मिला। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। 

यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में अरशद वारसी (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) के बीच कोर्टरूम में तीखी नोक-झोंक देखने को मिलती है। दोनों जॉली की खींचतान के बीच जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) परेशान नजर आते हैं। 

टीजर की शुरुआत में जज, अरशद से कहते हैं, "आपका गुस्सा कम हुआ या नहीं?" तो वह कहते हैं, "मैं बदल गया हूं, माय लॉर्ड!" जिसके जवाब में अक्षय तंज कसते हैं और कहते हैं कि वे असली जॉली हैं। कोर्टरूम में दोनों जॉली के खींचतान से परेशान सौरभ शुक्ला का मजेदार डायलॉग, “हे भगवान, ये दोनों जॉली मेरी जिंदगी बर्बाद करने आए हैं!” टीजर का हाईलाइट है, जो उनकी कॉमिक टाइमिंग को दिखाता है।

‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला के अलावा हुमा कुरैशी (पुष्पा पांडे मिश्रा) और अमृता राव (संध्या त्यागी) भी अपनी भूमिकाओं के साथ वापसी कर रही हैं। फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज, कंगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया है। 

सुभाष कपूर ने न केवल निर्देशन, बल्कि फिल्म की कहानी भी लिखी है, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित है और कॉमेडी के साथ गंभीर विषयों को पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार है। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसमें अरशद और दूसरी साल 2017 में आई थी, जिसमें अक्षय मुख्य भूमिका में थे।

इस बार दोनों का आमना-सामना दर्शकों के लिए दोगुना मनोरंजन लाने का वादा करता है। सौरभ शुक्ला की जज की भूमिका दोनों फिल्मों में दर्शकों की पसंदीदा रही है। टीजर को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे 'कॉमेडी ब्लॉकबस्टर' बता रहे हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arshad Warsi , Jolly LLB 3 , Jolly LLB 3 Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD