Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान कर आम आदमी को सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया कदम: मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anurag Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 14:58 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब के निवासियों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भर्ती किए गए 504 पटवारियों को आज पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यहां म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 18 महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके इन पटवारियों को फील्ड में नियमित पटवारी के रूप में तैनात किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के बाद योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार ज़िले आवंटित किए थे। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण पटवार स्कूल में और 6 महीने का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि एक साल के प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 अस्थायी पटवार स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और कानूनगो शिक्षक अनुभवी और सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारियों, ज़िला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और पटवारी और कानूनगो में से रखे गए थे।

उन्होंने बताया कि इन पटवारियों को प्रशिक्षण के दौरान हिसाब-मुसाब, लैंड रिकॉर्ड, पैमाइश, रिकॉर्ड की तैयारी, इलेक्शन, मुरब्बाबंदी, कृषि और कंप्यूटर विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। इन विषयों में से इलेक्शन और कृषि से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 

इलेक्शन विषय में मुख्य रूप से मतदाता सूचियां तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि विषय में खरीफ और रबी की फसलों, कीटनाशकों, खाद और फसलों के बीजों के संबंध में पूरी जानकारी दी गई। आई.एल.एम.एस. (इंटीग्रेटेड लैंड मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर पर इन उम्मीदवारों को व्यावहारिक रूप से जमाबंदी की डेटा एंट्री, इंतकाल दर्ज करना, रोजनामचा, फर्द बद्र आदि का प्रशिक्षण दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेशों का पालन करते हुए राज्य के सभी पटवारियों को सीमांकन का प्रशिक्षण देने के लिए डी.जी.पी.एस. (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) मशीन खरीदी गई है। इस मशीन के माध्यम से सीमांकन करने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी करने का प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा 26 मई, 2025 से 3 जून, 2025 तक ली गई। इस परीक्षा में कुल 504 उम्मीदवारों ने विभागीय परीक्षा पास की है, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र देने के बाद फील्ड में तैनात किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इन पटवारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा उम्मीदवारों की भर्ती आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को राज्य की सेवा का मौका देने के लिए पटवारियों के अन्य पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार की बुराई को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है ताकि लोगों की भलाई के लिए एक पारदर्शी और कार्यकुशल प्रशासनिक ढांचा सुनिश्चित किया जा सके। 

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि नए पटवारियों की भर्ती का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारू बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध तरीके से परेशानी मुक्त सुविधाएं मिल सकें।

वित्त आयुक्त राजस्व श्री वर्मा ने नव-नियुक्त पटवारियों का विभाग में औपचारिक रूप से आज शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले पटवारियों की तैनाती से ईज़ी जमाबंदी, ईज़ी रजिस्ट्री जैसे सुधारों को निचले स्तर पर और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anurag Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD