Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'जॉली एलएलबी 3' का मोशन पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की दिखी झलक

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arshad Warsi, Jolly LLB 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 13:39 IST

'जॉली एलएलबी 3' में अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी को एक बार फिर साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। वहीं, मेकर्स भी इनकी उत्सुकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की थी, और अब मोशन पोस्टर साझा किया है।

स्टार स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दरवाजे के अंदर प्रवेश करने के लिए एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अक्षय थोड़े अग्रेसिव मूड में नजर आ रहे हैं, वहीं अरशद भी हाथों में कानूनी कागज लिए आड़ा-टेढ़ा मुंह बनाए हुए हैं। 

मेकर्स ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "केस नंबर 1722 की याचिका हुई मंजूर! एडवोकेट जॉली (अक्षय कुमार) और एडवोकेट जॉली (अरशद वारसी) हाजिर हों! फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर कल रिलीज होगा।" इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें अभिनेता सौरभ शुक्ला (जो जज सुंदरलाल त्रिपाठी का किरदार निभा रहे हैं), जॉली (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) के साथ अपनी परेशानियों को हास्यपूर्ण अंदाज में बयां करते नजर आए थे।

वीडियो में जज त्रिपाठी अपनी जिंदगी की मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहते हैं, "मेरी जिंदगी फूलों की सेज थी, फिर आया जगदीश त्यागी, यानी जॉली 1 (अरशद वारसी)। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था और अंग्रेजी तो उसे बिल्कुल नहीं आती थी। जिसे 'प्रॉसिक्यूशन' और 'प्रॉस्टिट्यूशन' में फर्क नहीं पता, उसका क्या कर सकते हैं? उसकी वजह से मुझे बाइपास सर्जरी करवानी पड़ी।"

इसके बाद, सौरभ शुक्ला जॉली 2 (अक्षय कुमार) की शरारतों का जिक्र करते हुए कहते हैं, "फिर मेरी जिंदगी में आया जगदीश्वर मिश्रा, यानी जॉली 2 (अक्षय कुमार), जो एकदम बदमाश है। नैतिकता तो छोड़िए, ये किसी का गुर्दा तक बेच दे। जैसा इसका सरनेम मिश्रा, वैसा ही ये, मीठा जहर, जिसने मेरी पत्नी को हार्ट अटैक दे दिया।" 

अब किस्मत का खेल ऐसा है कि दोनों जॉली एक साथ मेरी जिंदगी में वापस आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर हैं और प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं। वहीं, इसके सह-प्रोड्यूसर नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arshad Warsi , Jolly LLB 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD