Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैं चाहती हूं मेरा हर किरदार दर्शकों के दिल में बस जाए : दिव्या दत्ता

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 12:47 IST

मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज मायासभा के लिए चर्चा में हैं। ये एक साउथ इंडियन पॉलिटिकल-थ्रिलर वेब सीरीज है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को अलग-अलग प्रोजेक्ट में कई बेहतरीन किरदारों में देखा गया। 

छावा में वो सोराबाई नाम की एक विलेन के रोल में दिखीं। इससे पहले स्पेशल ऑप्स में सादिया कुरैशी के रोल में दर्शकों का दिल जीता। बंदिश बैंडिट्स में वो एक मंझी हुई संगीतकार के रोल में फबीं। दिव्या अलग-अलग किरदारों को ऐसे निभाती हैं कि दर्शक उन्हें देखते रह जाएं।

अपनी सक्सेस के बारे में बात करते हुए दिव्या ने कहा, "मैं भाग्यशाली रही हूं कि मुझे ऐसी कहानियों का हिस्सा बनने का मौका मिला जो मुझे चुनौती देती हैं और मुझे मानवीय भावनाओं के विभिन्न पहलुओं को तलाशने का मौका देती हैं। मैं चाहती हूं कि मेरा हर किरदार दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए बस जाए।"

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बताया कि वो पहले शादी करना चाहती थीं, लेकिन समय गुजरने के साथ उन्होंने सिंगल रहने का मन बना लिया। एक्ट्रेस का मानना है कि वो एक शांत और खुद पर ध्यान केंद्रित करने वाले शख्स की तरह रहना पसंद करेंगी, बजाए इसके कि वो एक टॉक्सिक रिश्ते या बुरे रिश्ते में फंसी रहें।

इस बारे में उन्होंने आईएएनएस से खुलकर बात की। कहा, "बिल्कुल, यह समय के साथ अपने आप हो गया। मैं शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित थी। मैं उन सभी फिल्मों में पूरी तरह से रमी हुई थी जिन्हें देखकर मैं बड़ी हुई थी। यशजी की फिल्में, करण जौहर की फिल्में, जहां आप जानते हैं, आप उन सभी रस्मों को निभाते हैं और आप अच्छा, खुश और शादीशुदा महसूस करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन आपको यह एहसास होता है कि एक ऐसे पेशे में, जो बहुत डिमांडिंग है, ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आपके पास एक ऐसा साथी हो जो इस पेशे की जटिलताओं को समझता हो। वह एक बहुत ही संवेदनशील और समझदार साथी हो।"

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD