Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

जैकलीन फर्नांडीज का फिटनेस मंत्र : दिन की शुरुआत 'सबसे मुश्किल' काम से करें

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 12:56 IST

अभिनेत्री जैकलीन ने अपनी फिटनेस का राज खोला है। उनका कहना है कि दिन की शुरुआत सबसे मुश्किल काम से करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मन भी तरोताजा रहता है। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शनिवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जिम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दिन का सबसे मुश्किल काम पहले करें। वर्कआउट का समय!"

इससे पहले जैकलीन भोपाल में आयोजित एक इवेंट में पहुंचीं थी, जहां उन्होंने बताया था कि छोटी-छोटी आदतें जैसे मेडिटेशन और माइंडफुलनेस जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा था, "आजकल की लाइफस्टाइल बहुत तनाव से भरी बन चुकी है। 

ऐसे में माइंडफुलनेस और ध्यान बहुत जरूरी है। चाहे आपको 5 मिनट, 10 मिनट या आधा घंटा मिले, अपने लिए समय निकालें। यह आपके दिमाग को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है।" उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने शरीर और आत्मा के बीच गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। 

उन्होंने बताया, "मेरा शरीर और आत्मा दोनों स्वस्थ और ताकत से भरपूर हैं। मैं आध्यात्मिक इंसान हूं।" अभिनेत्री की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "हाउसफुल 5" है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं, जो स्क्रीन पर धूम मचाने वाले हैं।

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज 'हाउसफुल 5' है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई सितारे नजर आए थे।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनी यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक लक्जरी क्रूज शिप पर आधारित है, जहां कई ठग एक अरबपति की विरासत के लिए उसके बेटे होने का दावा करते हैं। जैकलीन की अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD