Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'छावा' मेरे दिल के बेहद करीब साहस और गौरव की यात्रा : विक्की कौशल

Vicky Kaushal, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 17:09 IST

अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 17 अगस्त को स्टार गोल्ड चैनल पर प्रीमियर के लिए तैयार है। विक्की ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के हर सीन को शानदार बनाने में खूब मेहनत की। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। विक्की ने बताया, “छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत को हर घर तक पहुंचाना गर्व की बात है। ‘छावा’ साहस और गौरव की यात्रा है, जिसमें मैंने अपनी पूरी मेहनत झोंक दी।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म पहली बार मराठी में भी कुछ चुनिंदा टीवी चैनल पर उपलब्ध होगी, जिससे मराठी दर्शकों के लिए यह और खास हो जाएगी। ‘छावा’ छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करती है, जिनकी विरासत ने भारतीय इतिहास को नया आकार दिया।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' में विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के किरदार में, अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में और दिव्या दत्ता महारानी सोयराबाई की भूमिका में हैं। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह कवि कलश के और आशुतोष राणा हंबीरराव मोहिते की दमदार भूमिका में हैं।

रश्मिका ने बताया, “महारानी येसुबाई का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह ताकत, गरिमा और साहस की प्रतीक थीं, जो छत्रपति संभाजी महाराज के मजबूत स्तंभ के रूप में हैं। इस ऐतिहासिक ड्रामे में उनकी कहानी को पर्दे पर लाना बेहद खास रहा।”निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि ‘छावा’ मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्रपति संभाजी महाराज के साहस और भावना को श्रद्धांजलि देने जैसा है।

इस कहानी को भव्यता और प्रामाणिकता के साथ पेश करना जरूरी था।स्टार गोल्ड के प्रवक्ता ने कहा, “स्टार गोल्ड हमेशा बेहतरीन मनोरंजन देता रहा है। ‘छावा’ की प्रभावशाली कहानी और शानदार अभिनय इसे टीवी पर एक शानदार अनुभव बनाते हैं।”यह फिल्म भारत के घरों में एक यादगार अनुभव देने के लिए तैयार है।

 

Tags: Vicky Kaushal , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD