Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'जटाधारा' का टीजर जारी, सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र रूप

Sonakshi Sinha, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 17:04 IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' का टीजर फिल्म मेकर्स ने शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। इसमें सोनाक्षी का खास लुक सबको आकर्षित कर रहा है।सोनाक्षी ने टीजर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बलिदान से जन्मा एक नायक और लालच से पनपा अंधकार, टकराव की शुरुआत हो चुकी है-'जटाधारा' का टीजर अब जारी हो गया है।"

टीजर में सोनाक्षी आकर्षक अवतार में दिखती हैं। गहने, गहरे काजल से सजी आंखें, लाल बिंदी और माथे पर तिलक में अभिनेत्री का रौद्र रूप दिख रहा है। 'जटाधारा' में सोनाक्षी का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में सुधीर बाबू भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में सुधीर और सोनाक्षी एक-दूजे से भिड़ते दिख रहे हैं। वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म है।

फिल्म के टीजर ने दर्शकों के मन में उत्सुकता और भी बढ़ा दी है; अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी के बारे में अन्य जानकारी फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलेगी।इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया था, जिसमें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का अलौकिक अवतार दिखाई दिया था।

इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने पोस्टर का लुक पोस्ट करते हुए लिखा था, "इंतजार खत्म, गवाह बनिए पौराणिकता के शानदार विजुअल से भरी जटाधारा का! सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और भगवान शंकर की एक झलक स्क्रीन पर आग लगा रही है। प्रेरणा अरोड़ा इंडियन सिनेमा को फिर से परिभाषित करने जा रही हैं। "फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसे एस के जी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में कमाल के वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज होगा। साल के आखिर में इसे रिलीज करने की प्लानिंग है।

 

Tags: Sonakshi Sinha , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD