Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिल्पा शेट्टी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बहन शमिता के लिए ढूंढ रही हैं 'परफेक्ट' दूल्हा

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 16:53 IST

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 का अपकमिंग एपिसोड रक्षा बंधन के मौके पर खास होने वाला है। इस मौके पर शो में खास मेहमान के रूप में दो भाई-बहन की जोड़ियां आएंगी -शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी, और हुमा कुरैशी और साकिब सलीम। यह एपिसोड हंसी-मजाक, पारिवारिक किस्सों और मजेदार बातचीत से भरपूर होगा। शो के नए प्रोमो में शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता के लिए दूल्हा ढूंढने की जिम्मेदारी लेती दिख रही हैं, और वह भी नेटफ्लिक्स जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर!

एक हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान फिल्म 'धड़कन' फेम एक्ट्रेस शिल्पा मजाक में कहती हैं, "मैं तो बेशर्म भी हूं, मैं तो किसी से भी सामने से पूछ लेती हूं, 'तुम्हारी शादी हो गई है?"शिल्पा दर्शकों को खूब हंसाते हुए आगे कहती हैं, "वो (लड़का) सोचता होगा कि "तुम्हारी तो शादी हो चुकी है, अब मुझसे ये सवाल क्यों पूछ रही हो?" फिर मैं कहती हूं, "नहीं नहीं, ये सवाल मेरे लिए नहीं है, मेरी छोटी बहन के लिए है!" असल में, मैं तो बहुत जल्दी किसी से इम्प्रेस हो जाती हूं, इसलिए ऐसा करती हूं!”

कपिल मस्ती को और आगे बढ़ाते हुए हुमा से उनके डेटिंग ऐप वाले कोलैबरेशन पर मजाक करते हैं और हंसते हुए शमिता को भी उसे आजमाने की सलाह देते हैं। लेकिन एपिसोड का असली ट्विस्ट तब आता है, जब एक फैन प्राची ने स्टेज पर आकर साकिब सलीम को शायरी के साथ प्रपोज कर दिया। प्राची ने जब जिक्र किया कि उनका एक छोटा भाई भी है, तो शिल्पा की आंखें चमक उठीं।

 उन्होंने तुरंत पूछा, “वह कितने साल का है?” यह सुनकर साकिब ने हंसते हुए कहा, “ये रक्षा बंधन स्पेशल था या मैट्रिमोनी स्पेशल?” जिससे दर्शक ठहाकों से लोटपोट हो गए।प्रोमो के शुरुआती में शिल्पा ने कपिल के वजन कम होने पर चुटकी ली, तो कपिल भी तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं, "शायद उन्होंने ये टिप्स शिल्पा से ही लिए हैं," और मजाक में कहा कि उनकी उम्र हर साल कम होती जा रही है।कपिल ने जब पूछा कि क्या शमिता अपनी हर बात शिल्पा से शेयर करती हैं, तो शिल्पा ने चटपटे अंदाज में कहा कि शमिता सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड के राज छुपाती हैं।

यह मजेदार एपिसोड 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। कपिल शर्मा के साथ इस शो में सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरेंगे। इस सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हुई है, जो अर्चना पूरन सिंह के साथ शो के स्थायी मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। यह एपिसोड दर्शकों के लिए हंसी, मनोरंजन और भावनात्मक पलों का शानदार मिश्रण होने वाला है।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD