Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'वॉर 2: गाना 'जनाबे आली' का टीजर आउट, ऋतिक और जूनियर एनटीआर के डांस मूव्स कमाल

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 15:19 IST

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'वॉर 2' का नया गाना 'जनाबे आली' का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। वहीं, सचेत टंडन और साब भट्टाचार्य ने मिलकर गाया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

यह एक डांस एंथम है। बता दें, गाने को तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन वर्जन में तैयार किया गया है। हिंदी में सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं तेलुगु वर्जन की बात करें तो उसे नकश अजीज और याजिन निजार ने गाया है, और इसके बोल कृष्णा कांत ने लिखे हैं, और तमिल वर्जन में भी नकश अजीज और याजिन निजार ने अपनी आवाज दी है, और इसके बोल मदन कार्की ने लिखे हैं।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा, "जिस डांस वॉर का आप सबको इंतजार था, वो अब बस आने ही वाला है। पेश है इसकी एक झलक...'जनाबे आली' का पूरा गाना सिर्फ सिनेमाघरों में! 'वॉर-2' हिंदी, तेलुगु और तमिल में 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने पहला गाना 'आवन जावन" रिलीज किया था, जिसमें ऋतिक और कियारा आडवाणी नजर आए थे। गाने को 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' के हिट गाने 'केसरिया' की टीम ने तैयार किया है, और निकिता गांधी और अरिजीत सिंह ने इसको अपनी आवाज से संवारा है। 

संगीत प्रीतम ने तैयार किया है तो बोल अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अभिनेता ऋतिक ने इस गाने की झलक पोस्ट करते हुए लिखा था, "एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। 'आवन जावन' सॉन्ग रिलीज हो गया है।

'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"'वॉर-2' डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी और तेलुगु में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ ही दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाई है।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD