Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

5 हो या 10 मिनट, खुद के लिए जरूर निकालें समय : जैकलीन फर्नांडीज

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 15:07 IST

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने आज की तेज-रफ्तार दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य और खुद के देखभाल के महत्व पर बात की। भोपाल में आयोजित एक इवेंट में पहुंचीं एक्ट्रेस ने बताया कि छोटी-छोटी आदतें जैसे मेडिटेशन और माइंडफुलनेस जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

जैकलीन ने कहा, "आज की लाइफस्टाइल बहुत तनाव से भरी बन चुकी है। ऐसे में माइंडफुलनेस और ध्यान बहुत जरूरी है। चाहे आपको 5 मिनट, 10 मिनट या आधा घंटा मिले अपने लिए समय निकालें। यह आपके दिमाग को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है।"

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने शरीर और आत्मा के बीच गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने बताया, "मेरा शरीर और आत्मा दोनों स्वस्थ और ताकत से भरपूर हैं। मैं आध्यात्मिक इंसान हूं।"जैकलीन की गिनती उन हस्तियों में की जाती है जो मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करती हैं। 

इसके साथ ही, वह अपने फैंस को खुश रहने और तनाव दूर करने का उपाय भी देती हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि वह डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि इनसे निकलने में योग और ध्यान बेहद फायदेमंद रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के लिए स्वास्थ्य से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे घर पर खुद को फिट और हेल्दी रखा जा सकता है। तस्वीर में वह प्राणायाम करती नजर आईं। उन्होंने इस फोटो के साथ बताया कि प्राणायाम हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। सभी को इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन हालिया रिलीज कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आईं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनी यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD