Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रहीं आलिया भट्ट, शेयर की तस्वीर

Alia Bhatt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 14:46 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर अपने जीवन के कुछ खास पलों को फैंस के लिए शेयर भी करती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठी कॉफी का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "परफेक्ट मॉर्निंग्स।" साथ ही उन्होंने कॉफी और सूरज के स्टिकर भी लगाए। आलिया ने उस होटल को भी टैग किया, जहां वह लंदन में रुकी हुई थीं। 

उन्होंने अपनी स्टोरी के बैकग्राउंड में काली उचिस का गाना 'ऑल आई कैन से' भी ऐड किया। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह ट्वर्ल करती नजर आ रही हैं, और अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका ये वीडियो रणवीर बना रहे हैं।

इस रील में आलिया के कई लुक्स नजर आते हैं। कभी वह एक आरामदायक स्वेटर में दिखती हैं, कभी क्लासिक सफेद टीशर्ट में, कभी ट्यूब टॉप में और एक जगह उन्होंने रणबीर की क्लोदिंग ब्रांड वाली कैप भी पहन रखी है। आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'जिगरा' थी। 

इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ मुख्य किरदार ही नहीं निभाया, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म की कहानी एक बहन की है, जो अपने भाई को विदेशी जेल से बचाने की कोशिश करती है, जहां उसे झूठे आरोप में बंद कर दिया गया है। अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में अभिनेत्री शरवरी के साथ एक्शन करती नजर आएंगी। 

फिल्म में आलिया सुपर एजेंट के किरदार में होंगी। यह एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर (जासूसी फिल्म) है, जिसे शिव रावैल ने डायरेक्ट किया है।  'अल्फा' साल 2025 में क्रिसमस डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर' से हुई थी।

 

Tags: Alia Bhatt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD