Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'आवन जावन' के लिए जब इटली की लोकेशन सेलेक्ट हुई तो मैं बहुत खुश हुआ : अयान मुखर्जी

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kiara Advani, Ayan Mukerji, Aavan Jaavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:36 IST

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पर फिल्माए गए 'वॉर-2' के गाने 'आवन जावन' के बारे में हाल ही में बात की। उन्होंने बताया कि इटली लोकेशन के लिए सेलेक्ट हुआ तो काफी खुशी हुई। इस गाने को इटली की कुछ सबसे रोमांटिक और मशहूर जगहों पर शूट किया गया है। इसे टस्कनी के ग्रामीण इलाके से लेकर रोम की गलियों तक फिल्माया गया है।

अयान ने कहा, "हमें फिल्म के बैकड्रॉप के लिए एक लव सॉन्ग चाहिए था। इसे ट्रेवल एनर्जी से भरा एक गाना होना था, जिसमें दो लोग, जो प्यार में हैं, वो दुनिया को साथ-साथ देखते हैं। मैं बहुत ही खुश था, जब इटली के लिए लोकेशन को चुना गया।"कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने भी बताया कि गाना बहुत ही सुंदर जगह पर फिल्माया गया है। उन्होंने कहा, "टस्कनी ने वाकई हमें वो गौरव दिया है। इसने हमें पूरा पैलेट दिया है। ये वाकई शानदार है।"

अयान ने कहा, "जब मैं रोम गया, तो मुझे लगा कि हमें रोम के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों, कोलोसियम, स्पैनिश स्टेप्स और ट्रेवी फाउंटेन के सामने मूवी को फिल्माना है और ये स्थान फिल्माने के लिए बहुत कठिन थे। यहां पर शूटिंग के लिए अनुमति प्राप्त करना भी कठिन था। यूनिवर्स ने भी हमारी मदद की, हमने सभी जगहों पर शूटिंग की और हमें इस पर गर्व है।"

उन्होंने कहा कि सबकी मेहनत गाने के हर फ्रेम में आपको दिखाई देगी। जब गाने को एडिट किया गया तो क्रू बहुत ही खुश थे, यह बहुत ही अच्छा गाना है। हमें इसे बनाने में काफी मजा आया। मुझे लगता है कि दर्शकों को भी इसे सुनने और देखने में काफी सुकून मिलेगा।'वॉर-2' को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में तीन भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kiara Advani , Ayan Mukerji , Aavan Jaavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD