Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हुमा कुरैशी ने भूटान में पूरा किया 'टाइगर नेस्ट ट्रेक', बताया जीवन बदलने वाला अनुभव

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:26 IST

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में भूटान के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक, मशहूर टाइगर नेस्ट ट्रेक को पूरा किया। अभिनेत्री ने इस खूबसूरत और रोमांचक अनुभव को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हुमा कुरैशी ने बताया कि भूटान के टाइगर नेस्ट तक का ट्रेक मुश्किल जरूर था, लेकिन बहुत शांत, और जिंदगी को बदल देने वाला अनुभव रहा।

अभिनेत्री ने इस यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "टाइगर नेस्ट ट्रेक अब मेरी यादों का हिस्सा बन गया है; यह ट्रेक बहुत मुश्किल था लेकिन उतना ही शांत और सुकून भरा भी।" उन्होंने आगे लिखा, "पारो टकसांग, जिसे टाइगर्स नेस्ट भी कहा जाता है, भूटान में एक बहुत ही सुंदर और ऊंचे पहाड़ पर बना मठ (मंदिर) है। 

यहां तक पहुंचने का रास्ता थोड़ा मुश्किल है, लेकिन बहुत सुंदर और सुकून देने वाला अनुभव होता है। यह ट्रेक 6.4 किलोमीटर लंबा है (आने-जाने मिलाकर)। इसे पूरा करने में करीब 6 घंटे लगते हैं। हुमा ने इससे पहले अपनी भूटान यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिसमें वह पहाड़ों के खूबसूरत नजारों में पोज देती नजर आ रही थी। 

क्लीप में अभिनेत्री ने शांत झरनों और भव्य पहाड़ी नजारों को भी दिखाया था। इसके अलावा, उन्होंने भूटान के एक म्यूजियम (संग्रहालय) की झलकियां भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थीं। दूसरी ओर, हुमा कुरैशी की थ्रिलर फिल्म 'बयान' को आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2025 के लिए चुना गया है। 

विकास रंजन मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बयान' इस श्रेणी में शामिल एकमात्र भारतीय फिल्म है। फिल्म में अनुभवी अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेडेकर के साथ-साथ परितोष सैंड, अविजित दत्त, विभोर मयंक, संपा मंडल, स्वाति दास, अदिति कंचन सिंह और पैरी छाबड़ा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

इसकी घोषणा के बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बताया था कि यह फिल्म उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि इसमें उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला है जिसे वह लंबे समय से करना चाहती थीं। 'बयान' फिल्म का प्रीमियर पहली बार दुनिया के सामने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 'डिस्कवरी सेक्शन' में होगा ये ऐसा सेक्शन है जिसमें जो क्रिस्टोफर नोलन, अल्फोंसो क्वारोन और बैरी जेनकिंस जैसे प्रतिष्ठित फिल्ममेकर्स की फिल्में दिखाई जा चुकी हैं।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD