Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

120 बहादुर : ‘वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है’, फरहान अख्तर स्टारर फिल्म का टीजर आउट

Farhan Akhtar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 15:28 IST

मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर जारी हो चुका है। दमदार डायलॉग्स और सीन्स से भरपूर टीजर में फरहान कहते हैं, ‘वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है।’ 

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने '120 बहादुर' का नया दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र विजेता) के किरदार में हैं। टीजर में दमदार डायलॉग और युद्ध के सीन्स दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। 

2 मिनट 8 सेकंड के टीजर की शुरुआत सवाल के साथ होती है, “18 नवंबर को रेजांग ला में क्या हुआ था?” इसके बाद माइनस 24 डिग्री की कठिन परिस्थितियों में सैनिकों के हौसले को दिखाया गया है। फरहान का डायलॉग, “मेरे पिताजी कहते थे कि ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि बलिदान भी मांगती है। 

मुझे आखिरी दम तक लड़ना मंजूर है, मगर पीछे हटना नहीं,” सैनिकों की वीरता और समर्पण को दिखाती है। इसके बाद 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के सीन के बीच आवाज आती है, “मैं चाहता हूं कि ये कहानी सच हो, मगर बिना किसी सबूत के कैसे?” मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। 

मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म सन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो निर्मित '120 बहादुर' फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

फिल्म का निर्देशन रजनीश 'राजी' घई ने किया है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 5 से 10 डिग्री तापमान में की गई, जिसके लिए फरहान ने शारीरिक और मानसिक रूप से मेहनत की। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Farhan Akhtar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD