Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'वॉर 2' से पहले शुरू हुई जंग! ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की सोशल मीडिया पर नोकझोंक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 15:27 IST

बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर मजेदार नोकझोंक शुरू कर दी है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं, तस्वीर में अभिनेता के सामने एक होर्डिंग (बड़ा पोस्टर) दिखाई दे रहा, जिस पर जूनियर एनटीआर की तस्वीर है और उस पर लिखा, "घुंघरू टूट जाएंगे पर हमसे ये वॉर जीत नहीं पाओगे।"

चैलेंज को स्वीकार करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "ठीक है जूनियर एनटीआर, अब तो तुमने हद कर दी, मेरे घर के नीचे होर्डिंग लगवा दिया। चलो, चैलेंज मंजूर है। याद रखना, ये सब तुमने खुद शुरू किया है। वॉर-2 की रिलीज में 9 दिन बाकी हैं।" इससे पहले अभिनेता ने सोमवार को अपनी मां पिंकी रोशन का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह 'वॉर-2' के गाने 'आवां जावां' का हुक स्टेप सीखती नजर आ रही थीं।

ऋतिक ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "जब आपकी मां पूरा दिन गाने का हुक स्टेप सीखने में लगाए और उसे करते हुए बेहद शानदार लगे, तब समझो कि वो गाना सुपरहिट है! मम्मा, आप कमाल हो... मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।" बता दें, 'वॉर 2' के निर्माताओं ने गुरुवार को इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का पहला गाना 'आवां जावां' रिलीज किया था, जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।"

इस गाने को संगीतकार प्रीतम, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और गायक अरिजीत सिंह ने बनाया है। आयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ अशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD