Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

डायरी, टहलना और किताबें पढ़ना... कुछ ऐसे गुजरती है रश्मिका मंदाना की छुट्टी

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 11:57 IST

लोकप्रिय अभिनेत्री और 'नेशनल क्रश' का खिताब हासिल करने वाली रश्मिका मंदाना ने अपनी निजी जिंदगी और काम के बीच के संतुलन पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जब शूटिंग नहीं होती, तब वह अपना दिन बहुत आराम और सुकून से बिताती हैं। 

आईएएनएस से बात करते हुए रश्मिका ने कहा, ''जब उनकी शूटिंग नहीं होती, तो मैं अपना दिन आराम से बिताना पसंद करती हूं। मेरा दिन डायरी लिखने से शुरू होता है। मैं अब भी रोज अपनी डायरी में कुछ न कुछ लिखती हूं, जिससे मुझे अच्छा महसूस होता है और अपने जीवन के लिए शुक्रगुजार रहने में मदद मिलती है। 

फिर मैं अपने पालतू डॉग के साथ समय बिताती हूं। कभी-कभी टहलने भी चली जाती हूं, या फिर कोई किताब पढ़ती हूं। इसके अलावा, ऐसे शो भी देख लेती हूं जो मैंने शूटिंग की वजह से मिस किए थे।''रश्मिका ने कहा कि शूटिंग न होने वाले दिन भी वह पूरी तरह फ्री नहीं होतीं। 

कभी-कभी उन्हें ब्रांड कॉल पर होना पड़ता है। इसके अलावा, वह 'डियर डायरी' पर भी काम करती हैं। उन्होंने कहा कि 'डियर डायरी' की फाउंडर होने के तौर पर उन्हें एक्टिव रहने की जरूरत है।उन्होंने आगे कहा, ''काम के बीच में भी मैं कोशिश करती हूं कि कुछ शांत और सुकून भरे पल निकाल सकूं। 

चाहे दिन कितना भी बिजी क्यों न हो, मैं फिर भी अपने लिए, अपने परिवार के लिए, प्रकृति के लिए, या बस अकेले में शांति से बैठने के लिए समय निकाल लेती हूं, क्योंकि ऐसे पल मुझे अंदर से फिर से तरोताजा कर देते हैं। ''वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कुबेरा' में नजर आई थीं, जिसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है।

इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष, जिम सर्भ और दिलीप ताहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक भिखारी की कहानी है, जिसकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जिससे वह पूरी तरह बदल जाता है। फिल्म की कहानी लालच, महत्वाकांक्षा और नैतिक संघर्ष जैसे विषयों पर बात करती है।

वहीं उनकी अगली तेलुगू फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को राहुल रविंद्रन ने डायरेक्ट किया है। एक्ट्रेस के पास एक और फिल्म भी है, जिसका नाम 'थामा' है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सारपोतदार करेंगे, जो अपनी फिल्म 'मुनिया' के लिए जाने जाते हैं।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD