Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘दरार’ से दिखाया दम तो 'दबंग' में बखूबी निभाया दब्बू किरदार, ‘भाईजान’ के लाडले हैं अरबाज खान

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arbaaz Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 15:19 IST

अरबाज खान हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'दरार' में खलनायक बन दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। फिर वर्षों बाद आई 'दबंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक दब्बू शख्स का किरदार निभाया। इस बार भी आए तो छा गए। 

अरबाज खान 'दबंग' और 'दबंग 2' में चुलबुल पांडे के भाई माखनचंद मक्खी पांडे की भूमिका में खूब फबे! किरदार भले ही छोटा था, लेकिन इसका असर तगड़ा था। अरबाज ने न केवल एक्टिंग से दिल जीता बल्कि प्रोडक्शन हाउस को भी बुलंदियों पर पहुंचा दिया। 

4 अगस्त को 'भाईजान' के भाई 58 साल के हो रहे हैं। अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वे मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान के दूसरे बेटे हैं। उनके बड़े भाई सलमान खान और छोटे भाई सोहेल खान भी बॉलीवुड के बड़े नाम हैं। 

उनकी सौतेली मां हेलेन अपने जमाने की मशहूर डांसर और अभिनेत्री रही हैं। अरबाज अपने बड़े भाई सलमान खान की तरह ही हिंदी फिल्मों में आए। उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म दरार से की, जिसमें उन्होंने एक साइको पति की नकारात्मक भूमिका निभाई। 

इस किरदार को दर्शकों ने सराहा। यह उनके करियर का एक मजबूत शुरुआती कदम था। हालांकि, अरबाज बतौर लीड एक्टर अपने बड़े भाई सलमान खान की तरह वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसकी तमन्ना उन्होंने की थी। फिर भी उन्होंने कई फिल्मों में सहायक कलाकार की भूमिका में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

अभिनेता ने कई कॉमेडी फिल्मों में सहायक किरदार निभाए, जैसे हलचल, मालामाल वीकली, और भागम भाग में उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अरबाज खान अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा निजी जीवन के लिए मशहूर हुए। अरबाज ने दो शादियां की हैं। 

1998 में उन्होंने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, 2023 में अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की, जिनके जन्मदिन समारोह में सलमान खान की मौजूदगी ने सुर्खियां बटोरीं थीं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arbaaz Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD