Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

71वें नेशनल अवॉर्ड्स : किंग खान-विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 13:16 IST

सिनेमा की दुनिया में भारत के सबसे बड़े प्रतिष्ठित सम्मान में से एक 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' की घोषणा हो गई है। यह 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 हैं। फिल्म 'जवान' के लिए शाहरुख खान और 'फिल्म 12वीं फेल' के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। 

वहीं, फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे' के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हुई थी।

इसमें उनके काम के लिए यह सम्मान दिया गया।शाहरुख खान करीब 35 वर्षों से फिल्म जगत में हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर अभिनेता के रूप में की थी और उस समय टेलीविजन में भी काम किया, जब यह माध्यम भारत में अपनी जगह बना रहा था। 

बाद में उन्होंने सिनेमा की ओर रुख किया और टेलीविजन से सिनेमा में आने वाले सबसे सफल अभिनेता बन गए।उन्होंने 'दीवाना' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'बाजीगर' और 'डर' में खलनायक की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया। इसके बाद उन्होंने सदाबहार लव स्टोरी और मॉर्डन क्लासिक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ खुद को 'किंग ऑफ रोमांस' के रूप में स्थापित किया। 

पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 'पठान' और 'जवान' जैसी एक्शन शैली पर केंद्रित फिल्में की जिन्हें न केवल समीक्षकों से सराहना मिली, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म 'किंग' के सेट पर मांसपेशियों में चोट लगने की खबर आई थी। 

आखिरी बार 'डंकी' में नजर आए शाहरुख खान को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था। उन्होंने 'किंग' की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी और बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से एक महीने का ब्रेक लिया है। विक्रांत भी शाहरुख के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, क्योंकि वह भी टेलीविजन से सिनेमा में आने वाले बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD