Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेरा नेशनल अवॉर्ड समाज के हाशिए पर पड़े लोगों को समर्पित : विक्रांत मैसी

Vikrant Massey, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 13:14 IST

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को हिट फिल्म '12वीं फेल' में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने यह अवार्ड जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ सर्वश्रेष्ठ एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करने वाले इस एक्टर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एनएफडीसी और 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी सम्मानित जूरी सदस्यों को मेरे अभिनय को इस सम्मान के योग्य समझने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

मैं विधु विनोद चोपड़ा को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया। आज  एक सपना सच हो गया है।"उन्होंने आगे कहा, "मेरे अभिनय को सम्मान देने और इतनी प्यार से इस फिल्म की सिफारिश करने के लिए मैं दर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा।

शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"उन्होंने आगे कहा, "अंत में, मैं यह पुरस्कार हमारे समाज के सभी हाशिए पर पड़े लोगों को समर्पित करता हूं, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता, और जो हर दिन हमारे देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं।"

विक्रम मैसी ने विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'लुटेरा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा भी थे। उन्होंने रणवीर के सहायक और दोस्त देवदास की भूमिका निभाई। 2015 में, उन्होंने जोया अख्तर की पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दिल धड़कने दो' में रिद्धिमा सूद के साथ सहायक भूमिका निभाई।

इस फिल्म में अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिकाओं में थे। विक्रांत को '12वीं फेल' में उनके काम के लिए यह सम्मान मिला, जबकि शाहरुख को एटली द्वारा निर्देशित व्यावसायिक फिल्म 'जवान' में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।

 

Tags: Vikrant Massey , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD