Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरकटियागंज विधानसभा : भाजपा का मजबूत किला, फिर भी हर बार दिलचस्प रहता है इस सीट पर चुनावी मुकाबला

Election Special
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरकटियागंज , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 17:08 IST

2008 में हुए परिसीमन के बाद नरकटियागंज विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। इस सीट पर अब तक जितने चुनाव हुए हैं, उनमें लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों और कड़े मुकाबलों के चलते यह सीट एक 'हॉट सीट' बनकर उभरी है। यह इलाका केवल सिनेमा प्रेमियों के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी का पैतृक घर भर नहीं है, बल्कि यहां से भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे जैसे कद्दावर नेताओं ने भी राजनीति की दिशा तय की है। 

नरकटियागंज की कुल आबादी 4,61,720 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2,44,379 और महिलाओं की संख्या 2,17,341 है। चुनाव आयोग के अनुसार, यहां कुल 2,79,043 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,48,348 पुरुष, 1,30,682 महिलाएं और 13 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि मतदाता संख्या और भागीदारी के लिहाज से यह सीट महत्वपूर्ण है। इतिहास और विरासत के लिहाज से भी नरकटियागंज एक खास स्थान रखता है। नरकटियागंज प्रखंड के चानकीगढ़ में नंद वंश और आचार्य चाणक्य द्वारा बनवाए गए महलों के अवशेष आज भी मौजूद हैं, जो आज टीले के रूप में दिखाई देते हैं।

कृषि के लिहाज से यह क्षेत्र काफी समृद्ध है और यहां आम, गन्ना तथा धान की खेती प्रमुखता से की जाती है। अधिकांश लोग आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं। नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र रणनीतिक रूप से भी महत्त्वपूर्ण है। भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित नरकटियागंज परिवहन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो सड़क और रेल दोनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

यह बरौनी-गोरखपुर रेलमार्ग पर स्थित है और नरकटियागंज जंक्शन एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र का गठन 2008 में हुआ था। इसके बाद अब तक यहां 2010, 2014 (उपचुनाव), 2015 और 2020 में चार बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 

इन चुनावों में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की मजबूत पकड़ रही है। मुस्लिम मतदाताओं की भागीदारी यहां लगभग 30 प्रतिशत है, फिर भी भाजपा की लगातार सफलता यह दर्शाती है कि सीट पर जातीय संतुलन, संगठनात्मक तैयारी और प्रत्याशी की सामाजिक स्वीकार्यता इस सीट पर सबसे निर्णायक हैं।

इस सीट की राजनीतिक दिशा को समझने के लिए जातीय समीकरणों को जानना जरूरी है। नरकटियागंज में राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, ब्राह्मण और यादव मतदाताओं की बड़ी संख्या है, जिससे कोई एक जाति चुनाव में पूर्ण दबदबा नहीं बना पाती। 

यही वजह है कि यहां गठबंधन की रणनीति, प्रत्याशी का सामाजिक जुड़ाव और सटीक रणनीतिक मतदान ही चुनाव परिणाम तय करते हैं। नरकटियागंज की राजनीति को समझने के लिए केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने की भी गहरी समझ जरूरी है।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD