Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' के सफर को किया याद, कहा- '33 साल, 100 कहानियां और गिनती जारी...'

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 13:55 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' के 33 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। 1992 में रिलीज हुई 'बेखुदी' से काजोल ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। इसमें काजोल के साथ अभिनेता कमल सदाना लीड रोल में थे। 

इस खास मौके पर काजोल ने 'बेखुदी' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ''शुरुआत की थी 'बेखुदी' से... 33 साल, 100 कहानियां और अभी भी गिनती जारी है... मुझे वो जगह देने के लिए शुक्रिया, जहां मैं खुद को बना सकी, जैसी मैं हूं।"

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म एक्टर कमल सदाना के साथ एक पुरानी यादगार तस्वीर भी पोस्ट की, जिसने उनके फैंस को पुरानी यादों में लौटा दिया। फिल्म 'बेखुदी' में कमल सदाना, रोहित और काजोल राधिका नाम की लड़की की भूमिका में थे। इस फिल्म में तनुजा, फरीदा जलाल, कुलभूषण खरबंदा, अजय मनकोटिया, रामी रेड्डी और राजेन्द्रनाथ जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे।

फिल्म रोहित और राधिका की प्रेम कहानी के ईद-गिर्द घूमती है। राधिका के मम्मी-पापा (तनुजा और विजयेन्द्र घटगे) उसकी शादी एक लड़के विकी (अजय मानकोटिया) से तय कर देते हैं, जो कनाडा में रहता है। राधिका चाहती है कि वह शादी से पहले विकी से खुद मिलकर उसे ठीक से जाने-समझे। 

उसके मम्मी-पापा उसकी बात मान जाते हैं। राधिका कनाडा जाती है और वहां विकी से मिलती है। शुरू में उसे विकी पसंद भी आता है, लेकिन फिर उसकी मुलाकात रोहित (कमल सदाना) से होती है। धीरे-धीरे राधिका और रोहित एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। 

जब राधिका के मम्मी-पापा और विकी को यह बात पता चलती है, तो वे काफी नाराज होते हैं और उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं। साथ ही राधिका पर विकी से शादी करने का दबाव बनाते हैं। इन दबावों के बावजूद दोनों कैसे एक होते हैं, कहानी आगे इस पर आधारित है।फिल्म 'बेखुदी' 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD