Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'वॉर 2' का नया गाना 'आवां जावां' में दिखी ऋतिक-कियारा की शानदार केमिस्ट्री

Hrithik Roshan, Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, War 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 18:04 IST

फिल्म वॉर-2 के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पहला गाना 'आवां जावां' रिलीज कर दिया है, जिसमें कियारा और ऋतिक की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 4 मिनट के गाने में ऋतिक और कियारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कियारा का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' के हिट गाने 'केसरिया' की टीम ने इस गाने को अपने सुरों से सजाया है। आवाज निकिता गांधी और अरिजीत सिंह की है। वहीं संगीत प्रीतम का है और गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर 284,855 बार देखा जा चुका है।

गाने को यूट्यूब पर पोस्ट कर डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, "'आवां जावां' के प्यार और म्यूजिक को महसूस करें, बीट्स पर झूमें, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है। गाना अब रिलीज हो चुका है। 'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। 'आवां जावां' सॉन्ग रिलीज हो गया है। 'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

'वॉर-2' डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी और तेलुगू में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ ही दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाई है।

'वॉर 2' 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ 'आरआरआर' अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

 

Tags: Hrithik Roshan , Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , War 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD