Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमिताभ बच्चन का सशस्त्र बलों को सलाम, बोले- ' मैं गर्व से भरा भारतीय नागरिक'

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 17:59 IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर एक दिन बिताने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति प्रशंसा और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने सैनिकों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हुए इस अनुभव को अपने जीवन का कभी न भूल पाने वाला पल बताया।

अमिताभ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “मेरे जीवन का अनुभव, भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर पूरा दिन बिताया... हमारी लड़ाकू सेनाओं के लिए गर्व और सम्मान।” इसके बाद ब्लॉग पर उन्होंने युद्धपोत पर बिताए दिन की तस्वीरें साझा कीं और सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की कहानियों का जिक्र किया। 

उन्होंने लिखा, “हम सुनते हैं कि हमारे सैनिक हमारे लिए अपने प्राणों का बलिदान देते हैं। हम उनकी वीरता की कहानियां सुनते हैं, जिससे हम सुरक्षित हैं और चैन की नींद लेते हैं।” उन्होंने सैनिकों के निस्वार्थ बलिदान को सम्मान देते हुए कहा, “हमारे सैनिकों की समर्पण और इच्छाशक्ति देखकर मन आश्चर्यचकित हो जाता है। 

हम अपने घरों में आराम से रहते हैं, जबकि वे हमारी सुरक्षा और शांति के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।” अमिताभ ने सशस्त्र बलों के उन पहलुओं की चर्चा की जो आमतौर पर सामने नहीं आते। उन्होंने कहा, “मैं आज एक सीख लेकर लौटा हूं। 

मुझे लगता है जैसे कोई अदृश्य शक्ति मुझे सेनाओं की उस सच्चाई के सामने ले गई, जो अक्सर अनदेखी कर दी जाती है।” इस अनुभव ने उनके मन में सैनिकों के प्रति सम्मान को और गहरा कर दिया है। उन्होंने सशस्त्र बलों की गोपनीयता और उनके योगदान की महत्ता पर भी बात की। 

अमिताभ ने गर्व के साथ कहा, “मैं भारत का नागरिक हूं और मुझे उन सैनिकों पर गर्व है जो हमारे लिए सब कुछ समर्पित कर देते हैं। भारत माता की जय!” वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है, जो अंग्रेजी के शो 'हू वॉन्ट्स टु बी ए मिलेनियर?' का हिंदी रूपांतरण है।

इस शो में प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सवाल के साथ चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही जवाब होता है। अगर उन्हें किसी सवाल का जवाब नहीं आता या वे कंफ्यूज हैं, तो उनके पास कुछ लाइफलाइन होती हैं, जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD