Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एलपीयू के छात्रों ने गेम-चेंजिंग एग्रीटेक प्लेटफॉर्म 'किसान कनेक्ट' के लिए राष्ट्रीय एमएसएमई इनोवेशन ग्रांट हासिल की

किसान कनेक्ट एप्लिकेशन को सुरक्षित और पारदर्शी किसान-कृषि व्यवसाय पार्टनरशिप को सफल करने के लिए एमएसएमई ग्रांट मिला

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 15:38 IST

भारत की सबसे गंभीर ग्रामीण चुनौतियों में से एक को टेक्नॉलोजी के साथ हल करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के विद्यार्थियों की टीम ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप्लिकेशन किसान कनेक्ट विकसित किया है, जिसने अब एमएसएमई चैंपियंस इनोवेशन स्कीम के तहत एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रतियोगिता, एमएसएमई आइडिया हैकाथॉन 4.0 में टॉप सम्मान प्राप्त किया है।

देश भर के यंग एंटरप्रिन्योर द्वारा पेश किए गए हजारो इनोवेटिव प्रस्तावों में से चयनित, किसान कनेक्ट को सीड फंडिंग, राष्ट्रीय स्तर की मेंटरशिप और इनक्यूबेशन सहायता के साथ एमएसएमई इनोवेशन ग्रांट से सम्मानित किया गया। एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम-इन्क्यूबेशन कॉमपोनेंट के तहत शुरू किए गए इस हैकथॉन का उद्देश्य युवाओं की क्रिएटिविटी को ऐसे समाधानों में ढालना है जो कृषि, मैन्यूफेक्चर और सेवाओं जैसे क्षेत्रों की वास्तविक चुनौतियों का समाधान करते हैं। 

किसान कनेक्ट, विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर भारत के बड़े मिशन के साथ जुड़ी सबसे आशाजनक परियोजनाओं में से एक के रूप में सामने आया। ब्रम्हांक मिश्रा, वसुंधरा कुमारी, फैज़ अहमद, कौशिक राज और वैभव कुलश्रेष्ठ विद्यार्थियों की टीम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह पहल तकनीकी प्रगति से कहीं बढ़कर है। 

"हम सिर्फ़ एक मंच नहीं बना रहे हैं, हम विश्वास का निर्माण कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य पहले ग्रामीण किसानों से जुड़ना, ज़मीनी स्तर पर उनकी चिंताओं को समझना और फिर धीरे-धीरे उन्हें एक ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर ले जाना है जो वास्तव में उनके लिए बेहतर साबित हो। छात्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए,  डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने कहा, "एलपीयू का दृढ़ विश्वास है कि इनोवेशन का एक उद्देश्य होना चाहिए जो समाज की जरूरत को पूरा करे और उसे आगे बढ़ाने में मदद करे। 

हमारी एडुरेवोल्यूशन पहल और एंटरप्रिन्योर इकोसिस्टम छात्रों को किसी उद्देश्य के लिए काम करने और अपने जुनून को स्थायी एंटरप्रिन्योर में बदलने की स्वतंत्रता देने की नींव पर बना है। किसान कनेक्ट जैसी परियोजनाएँ इस बात का एक जीता-जागता उदाहरण हैं कि जब छात्रों को सही मार्गदर्शन, स्थान और समर्थन दिया जाता है तो क्या होता है, वे ऐसे समाधान तैयार करते हैं जिनमें जीवन बदलने की शक्ति होती है।"

यह उपलब्धि सामाजिक रूप से बेहतर इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एलपीयू के सहयोग को दर्शाती है। इसके  साथ ही यंग माइंड का सही प्रयोग करने, लीड करने और वास्तविक बदलाव लाने के लिए मंच प्रदान करने की विचारधारा का भी समर्थन करती है। एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग और एलपीयू में अकादमिक मार्गदर्शन के साथ, किसान कनेक्ट भारत में ग्रामीण जुड़ाव, डिजिटल समावेशन और कृषि पर विश्वास करने की नई मार्ग को बनाने के लिए तैयार है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD