Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईसीसी रैंकिंग : अभिषेक शर्मा बने टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा को बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Abhishek Sharma, ICC Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 14:39 IST

मैनचेस्टर में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स ने आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग में शानदार बढ़त हासिल की है। वहीं, अभिषेक शर्मा टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद जडेजा ने भारत की दूसरी पारी में नाबाद 107 रन बनाए। 

इसी के साथ जडेजा ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। 422 रेटिंग अंकों के साथ जडेजा ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में बांग्लादेश के मेहदी हसन (305 रेटिंग अंक) दूसरे पायदान पर हैं।

जडेजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पांच पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स तीन पायदान की छलांग लगाते हुए ऑलराउंडर्स की फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

यह दिसंबर 2022 के बाद से उनका सर्वोच्च स्थान भी है। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान ने 141 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने कुल छह विकेट भी झटके। स्टोक्स बल्लेबाजों की सूची में आठ पायदान ऊपर चढ़कर 34वें, जबकि गेंदबाजों की सूची में 45वें से 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी में नाबाद 101 रन बनाए और जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को टेस्ट ड्रॉ कराने में मदद की। वह बल्लेबाजों की लिस्ट में आठ पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

सुंदर ऑलराउंडर्स की सूची में भी आठ पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, उन्होंने मैच में दो विकेट भी लिए थे। मैनचेस्टर टेस्ट में जो रूट ने 150 रन की पारी खेली। उसी के साथ बल्लेबाजों की लिस्ट में 904 रेटिंग के साथ शीर्ष पर मजबूती के साथ जमे हुए हैं।

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट पांच स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान, जबकि जैक क्रॉली दो पायदान ऊपर चढ़कर 43वें स्थान पर पहुंच गए। ओली पोप को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 24वें पायदान पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ 73 रन देकर 3 विकेट लिए। 

वह 38 पायदान की जबरदस्त छलांग लगाते हुए 63वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि क्रिस वोक्स मैच में तीन विकेट लेने के बाद एक स्थान ऊपर चढ़कर 23वें पायदान पर पहुंच गए। इस बीच, टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली बार शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए। 

वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें ट्रेविस हेड नहीं खेले। इसी के साथ उन्होंने अपनी एक साल की बादशाहत खो दी है। कैरेबियाई दौरे पर सीरीज जीतने में जोश इंगलिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने दो अर्धशतकों के साथ 172 रन बनाए।

वह छह पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टिम डेविड 12 पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए। इनके अलावा कैमरून ग्रीन 64 स्थान की छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंचे। वेस्टइंडीज के लिए, ब्रैंडन किंग नौ स्थान की छलांग के साथ संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

शीर्ष सात गेंदबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जैकब डफी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज में छह विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस सात स्थान की छलांग के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Abhishek Sharma , ICC Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD