Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साक्षी साहनी ने सिविल अस्पताल का किया अचानक निरीक्षण

ऑक्सीजन प्लांट का भी किया निरीक्षण

Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 13:39 IST

आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने सिविल अस्पताल अमृतसर का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने वहां संचालित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और संबंधित डॉक्टरों को निर्देश दिए कि समय-समय पर ऑक्सीजन प्लांट की जांच अवश्य करवाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों से अस्पताल के अंदर ही दवा मिलने संबंधी फीडबैक भी लिया और डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाइयां अस्पताल से ही उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े।

उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को भी निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों के साथ नम्रता और सहानुभूति से व्यवहार किया जाए। सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल परिसर में पानी की लीकेज को देखकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत फोन कर निर्देश दिया कि आज ही इस लीकेज को ठीक किया जाए। 

उन्होंने सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रश्मी को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिया कि इमरजेंसी वार्ड के बाहर कोई भी वाहन पार्क न किया जाए, जिससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया और सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल और गुरु नानक देव अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जब भी सिविल अस्पताल से किसी मरीज को गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर किया जाए, तो संबंधित डॉक्टर पहले गुरु नानक देव अस्पताल से समन्वय करें और मरीज को एम्बुलेंस के माध्यम से ही शिफ्ट किया जाए। 

उन्होंने कहा कि दोनों अस्पतालों के मेडिकल यूनिटों के डॉक्टरों में आपसी तालमेल बेहद ज़रूरी है ताकि किसी मरीज को रेफर करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर पाल कौर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD