Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर्षवर्धन चौहान ने की बल्क ड्रग पार्क की उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

बल्क ड्रग पार्क को समयबद्ध पूरा करने पर दिया बल

Harshwardhan Chauhan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:40 IST

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचपीबीडीपीआईएल) की उच्च स्तरीय समिति की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर हुई कार्यवाही की समीक्षा की गई।

बैठक में बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विभिन्न निविदाकार कंपनियों द्वारा प्रस्तुत किए गए तकनीकी सवालों पर चर्चा की गई। इन सवालों में शून्य अपशिष्ट निर्वहन सुविधा युक्त सामान्य अपशिष्ट शोधन संयंत्र और खतरनाक अपशिष्ट संग्रहण सुविधा के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण और पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े मुद्दे शामिल थे। 

यह कंपनियां वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुई। समिति ने सभी शंकाओं का समाधान किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

अब जबकि निविदा से पूर्व की शंकाएं दूर हो गई हैं, निविदा प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उद्योग विभाग परियोजना की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रगति की नियमित निगरानी करेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे निविदा आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि परियोजना में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

मुख्यमंत्री के सलाहकार (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनिल कपिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर. डी. नजीम, एचपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तिलक राज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Harshwardhan Chauhan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD