Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास

 

मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं : हनी सिंह

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Honey Singh, Yo Yo Honey Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:37 IST

यो यो हनी सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए 'माफिया मुंडीर' के 'शानदार दिन' की बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मैरून सूट में स्टाइलिश अंदाज में सोफे पर बैठे नजर आए। तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं। 

ये दोनों अलग चीजें हैं। यह मत भूलो कि मैं माफिया मुंडीर का संस्थापक हूं।" माफिया मुंडीर एक ऐसा मंच था जिसे हनी सिंह ने शुरू किया था। उनका उद्देश्य था कि अलग-अलग कलाकार एक साथ आएं, गाएं, प्रदर्शन करें, रिकॉर्ड करें और अपने गाने रिलीज करें, बिना किसी कानूनी बंधन के। 

इस मंच का नाम हनी सिंह और उनके गुरु राज ब्रार ने मिलकर रखा था, जिन्होंने उन्हें गीत लेखन सिखाया। माफिया मुंडीर ने रफ्तार, इक्का, लिल गोलू, अल्फाज, मनी औजला, जे स्टार, लियो ग्रेवाल, और निंजा जैसे कलाकारों को पहचान दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह ने अभिनेत्री शहनाज गिल के साथ आगामी पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' के एक गाने में आवाज दी है। 

शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पहली तस्वीर में वह और हनी सिंह एक बेंच पर हंसते हुए दिखे। अन्य तस्वीरों में शहनाज पोज देती नजर आईं। शहनाज ने पोस्ट में बताया कि हनी सिंह का ह्यूमर देसी है। हनी सिंह ने भी शहनाज की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 'इक कुड़ी' के लिए प्रोमोशनल गाने को आवाज दी है।

अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनी 'इक कुड़ी' का निर्माण शहनाज गिल ने कौशल जोशी और सरोन के साथ मिलकर किया है। 'इक कुड़ी' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Honey Singh , Yo Yo Honey Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD