Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर पंजाब सरकार ने घोषित किया राजपत्रित अवकाश, 31 जुलाई को पूरे राज्य में अवकाश घोषित

भवानीगढ़-सुनाम भिखी-कोटशमीर सड़क का नाम अब 'शहीद उधम सिंह मार्ग' होगा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Jagdeep Kamboj Goldy, Dr Malkiat Singh Thind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 11:47 IST

शहीद ऊधम सिंह जी की विरासत को सम्मान देते हुए और कम्बोज समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस के रूप में राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम-भिखी-कोटशमीर सड़क का नामकरण “शहीद ऊधम सिंह मार्ग” के रूप में करने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में शहीद ऊधम सिंह के जन्मस्थान सुनाम ऊधम सिंह वाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान 31 जुलाई को उक्त सड़क का औपचारिक नामकरण करेंगे।

अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह, जिन्होंने लंदन में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर देश की आज़ादी के इतिहास में अमर स्थान पाया, की शहादत को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और श्री अरविंद केजरीवाल का विशेष आभार जताया कि उन्होंने इस महान क्रांतिकारी की विरासत को संजोने के लिए दृढ़ संकल्प दिखाया।

इसके साथ ही, अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से अपील की कि पटियाला-भवानीगढ़ सड़क का नाम भी शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाया जा रहा है ताकि इस महान स्वतंत्रता सेनानी को उपयुक्त श्रद्धांजलि दी जा सके।

इस अवसर पर जलालाबाद के विधायक श्री जगदीप कम्बोज गोल्डी एवं पंजाब पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. मलकीयत सिंह थिंद ने भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और श्री अरविंद केजरीवाल का आभार प्रकट किया कि उन्होंने कम्बोज समुदाय की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया और शहीदों के बलिदान को सम्मानित कर पंजाब और देश का गौरव बढ़ाया। 

उन्होंने श्री अमन अरोड़ा के अथक प्रयासों की भी सराहना की, जिनके कारण यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सका।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jagdeep Kamboj Goldy , Dr Malkiat Singh Thind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD