Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुरिंदर कुमार चौधरी ने नौशेरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया

डाक बंगला और कांगड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया

Surinder Kumar Choudhary, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नौशेरा , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 17:39 IST

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चैधरी ने नौशेरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और विकास कार्यों की स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ लोगों की शिकायतों का भी जायजा लिया। इस दौरान, उपमुख्यमंत्री ने कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें सड़क संपर्क, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य विकास संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

उपमुख्यमंत्री ने निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को ध्यान से सुना और उन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने डाक बंगला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण करने के लिए कांगड़ी और पिंड गाँव का भी दौरा किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों परियोजनाओं का अपना महत्व है, खासकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का, क्योंकि यह दूर-दराज और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है। नौशेरा जाते समय, उपमुख्यमंत्री ने राजल डाक बंगला का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और लंगर सुविधा के अलावा उनके लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री ने परवेज़ अहमद के घर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

Tags: Surinder Kumar Choudhary , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD