Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फैशन शो के बैकस्टेज का माहौल कैसा होता है? तमन्ना भाटिया ने वीडियो शेयर कर बताया

Tamannaah Bhatia, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 14:08 IST

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैशन इवेंट के दौरान बैकस्टेज की हलचल की झलक दिखाई। उन्होंने दिखाया कि फैशन शो के पीछे किस तरह की भाग-दौड़ और तैयारियों का माहौल होता है। तमन्ना भाटिया ने इंडिया कॉउचर वीक 2025 में अपने रैंप वॉक की कुछ फोटो और वीडियो साझा किए। 

उन्होंने बताया कि रैंप पर जो जादुई पल दिखते हैं, उनके पीछे काफी मेहनत और टीमवर्क होता है। तमन्ना भाटिया ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, "एक लुक में रैंप पर जाना और कुछ ही मिनटों में दूसरे लुक के साथ लौटना... यह काफी रोमांचक लगता है, लेकिन इसके पीछे बैकस्टेज पर टीमवर्क की स्पीड और फोकस काफी अहम भूमिका निभाती हैं। 

स्टेज पर जो कुछ सेकंड के लिए जादुई पल दिखते हैं, उनमें टीम की मेहनत और प्यार छिपा होता है।" इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में तमन्ना काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। वहीं, एक बैकस्टेज वीडियो में वह कहते हुए सुनी जा सकती हैं, "गणपति बप्पा मोरया, हर हर महादेव।"

24 जुलाई को तमन्ना ने इंडिया कॉउचर वीक 2025 में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा था। वह लैवेंडर कलर के टाइट-फिटिंग गाउन में रैंप पर उतरी। दूसरी बार उन्होंने फ्लॉवर प्रिंट लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

एफडीसीआई (फैशन डिजाइन काउंसलिंग ऑफ इंडिया) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमन्ना भाटिया की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, ''यह फैशन शो सिर्फ कपड़ों का नहीं, बल्कि प्यार की गहराई को दर्शाने वाला एक इवेंट था। तमन्ना इसमें रैंप पर चलकर इस सोच को सामने लाईं कि कैसे प्यार हमें धीरे-धीरे पूरी तरह बदल देता है और हम खुद को उसमें खो देते हैं।

''वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया ने 2024 में नेटफ्लिक्स की एक हीस्ट थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में काम किया था। वह सस्पेंस और हॉरर फिल्म 'ओडेला 2' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा, वह एक नई वेब सीरीज 'डेयरिंग पार्टनर्स' में भी दिखाई देंगी।

 

Tags: Tamannaah Bhatia , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD