Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पेरेंट्स डे पर काजोल ने साझा की भावुक पोस्ट

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 13:57 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने नेशनल पेरेंट्स के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह दिन माता-पिता के जीवन में निभाए गए महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने के लिए बहुत छोटा लगता है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां तनुजा और सास वीना देवगन के साथ तस्वीरें पोस्ट की। 

इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता शोमू मुखर्जी और ससुर वीरू देवगन की भी तस्वीरें पोस्ट की। 'दो पत्ती' अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "पेरेंट्स डे का नाम उनके द्वारा किए गए बलिदान के लिए बहुत छोटा लगता है। फिर भी मैं आप चारों को धन्यवाद कहना चाहूंगी। 

हैप्पी पेरेंट्स डे।"वहीं, अन्य हस्तियों ने भी नेशनल पेरेंट्स डे पर अपने माता-पिता के लिए पोस्ट किए हैं। इस कड़ी में संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता सुनील दत्त और नर्गिस दत्त को याद किया। प्रिया दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता की ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो पोस्ट की। 

फोटो में सुनील दत्त और नरगिस साथ में कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने भावुक संदेश में बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें सबसे बड़े तोहफे के रूप में एक ऐसा जीवन दिया, जो प्यार और मकसद से भरा है।प्रिया दत्त ने अपने कैप्शन में लिखा, ''बच्चे अपने माता-पिता की तरह होते हैं। 

मैंने अपने माता-पिता को हमेशा सही बातों के लिए खड़ा होते देखा। उन्होंने मुझे दिल से सेवा करना और बिना किसी तारीफ की उम्मीद के दूसरों की मदद करना सिखाया है। वे मेरी ताकत थे, मेरा सहारा थे, और इसी वजह से मुझे लोगों की अच्छाई पर भरोसा है। 

उनके कर्म और उनके मूल्य मेरे लिए रास्ता बन गए हैं।”उन्होंने आगे कहा, "इस पेरेंट्स डे पर, मैं उस सबसे बड़े तोहफे का जश्न मना रही हूं जो उन्होंने मुझे दिया, एक ऐसा जीवन जो मकसद और प्यार से भरा है। आज जब मैं खुद एक मां बन चुकी हूं, तो मेरे पास उनका नक्शा है, जिससे मैं ये विरासत अपने बच्चों तक पहुंचा सकूं। 

सभी माता-पिता को मेरी तरफ से पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं।"बता दें कि नेशनल पेरेंट्स डे हर साल जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन माता-पिता की भूमिका को सम्मानित करता है।यह दिन 1994 में आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें माता-पिता के मार्गदर्शन और समर्थन की महत्ता को माना गया था।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD