Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

परीक्षा शुरू होते ही निरीक्षण के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह

रोहतक बस स्टैंड पर भी जाकर लिया परिवहन सेवाओं का जायजा

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 13:08 IST

सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दूसरे दिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आज प्रातःपरीक्षा शुरू होते ही गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंच कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान रोहतक के उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह भी उनके साथ रहे।आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह व उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों व ड्यूटी देने वाले स्टाफ से भी बातचीत की। 

परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर दोनों अधिकारियों ने संतुष्टि जताई। चेयरमैन हिम्मत सिंह इससे उपरांत सामान्य बस स्टैंड रोहतक भी पहुंचे। यहां उन्होंने परिवहन व्यवस्था का भी जायजा लिया । परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने स्वयं अभ्यर्थी बनकर सेवा डायल 112 पर फोन किया। दूसरी ओर से उन्हें सकारात्मक जवाब मिला तो वे इस सुविधा को लेकर भी संतुष्ट हो गए और मौके पर मौजूद विद्यार्थियों से कहा कि वे भी इस तरह की सेवाओं का प्रयोग किया करें। 

इसके अलावा उन्होंने स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जाकर शटल बस सेवा का भी निरीक्षण किया। यहां से अभ्यर्थियों को शटल बस सेवा के माध्यम से उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लगभग 100 बसें शटल सेवा के लिए संचालित की गई है। पूरे जिला को 13 रूटों में विभाजित किया गया है, जहां पर शटल सेवाएं संचालित हो रही है। इस दौरान जीएम रोडवेज विपिन कुमार भी मौजूद रहे।

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD