Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

लगभग एक माह की अवधि में जारी किया जा सकता है सीईटी का रिजल्ट : हिम्मत सिंह

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने हिसार में परीक्षा केंद्रों का भी किया निरीक्षण

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 13:02 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रदेश में सीईटी को पूर्ण निष्पक्षता व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाना एक बड़ा टास्क था, जो अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीईटी का आयोजन एक उत्सव की तरह था। ऐसा लग नहीं रहा था कि यह उत्सव इतने उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने बेहतरीन तालमेल के साथ इस टास्क को पूरा किया है, जिसमें परीक्षार्थियों ने भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है।वे रविवार को हिसार जिला में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन भी उपस्थित थे।

चेयरमैन ने कहा कि लगभग एक माह की अवधि में सीईटी का नतीजा जारी कर दिया जाएगा।  उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पहले पोर्टल को ओपन कर उन अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा, जो आवेदन में अपनी श्रेणी नहीं भर पाए थे। इस प्रकार से अभ्यर्थियों को इसमें करेक्सन का अवसर मिलेगा। इसके उपरांत परिणाम घोषित होगा।

एडमिट कार्ड जारी न होने पर हाईकोर्ट में डाली गई पिटीशन के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि ये वो आवेदक हैं, जिन्होंने या तो फॉर्म पर साइन ही नहीं किए या अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण नहीं किया। कमीशन उनको कैसे कंसीडर करेगा, जिनकी लीगल सेंसिटी नहीं है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न व विकल्पों के विश्लेषण पर रोक के संदर्भ में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि अन्य रिक्रूटमेंट एजेंसीज में भी ऐसा होता है।

सीईटी परीक्षा के बाद नौकरियों की भर्ती के प्रश्न पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सरकार की ओर से रिक्वज़िशन आएगा, भर्तियां की जाएगी। इस बारे में वार्षिक भर्ती योजना पर भी विचार चल रहा है। शनिवार को सुबह की शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे जाने और अन्य शिफ्ट अपेक्षाकृत सरल प्रश्न पूछे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारें में नॉर्मलाइजेशन पर विचार किया जा सकता है।

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD