Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए दो दिनों में हुआ CET परीक्षा का आयोजन

उपस्थिति रही 90 प्रतिशत से अधिक

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 13:02 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग  के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन दोनों दिनों के लिए कुल 13 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।आज, 27 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई। पहली शिफ्ट में 1335 परीक्षा केंद्रों पर 3,37,022 अभ्यर्थियों के लिए, जबकि दूसरी शिफ्ट में 1333 केंद्रों पर 3,36,624 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई।

इससे पहले, 26 जुलाई को आयोजित परीक्षा में 6,75,051 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। दोनों दिनों की सभी शिफ्टों में औसतन 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जो आयोग के प्रति बढ़ते जनविश्वास और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता का प्रमाण है।श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया की सटीक और पारदर्शी निगरानी के लिए जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी व्यापक तकनीकी व्यवस्थाएं की गई थीं। पंचकूला स्थित आयोग मुख्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से पूरे राज्य के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।

कंट्रोल रूम में 50 हजार से अधिक कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग को 26 बड़ी स्क्रीन और 50 लैपटॉप के माध्यम से ट्रैक किया गया। प्रत्येक स्क्रीन पर एक साथ 9 कैमरों की फीड प्रदर्शित होती थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की सहायता से हर 15 सेकंड में दृश्य अपने आप बदलते रहते थे। किसी भी केंद्र पर भीड़ या असामान्यता सामने आने पर संबंधित दृश्य स्वतः उभरकर स्क्रीन पर आ जाता था।

इस पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए 100 से अधिक स्टाफ सदस्य HSSC मुख्यालय में लगातार सक्रिय रहे। वहीं, राज्य के सभी जिलों में भी अलग-अलग मॉनिटरिंग सेंटर्स बनाए गए। परीक्षा केंद्रों से रीयल टाइम में बायोमैट्रिक उपस्थिति डेटा मुख्यालय को भेजा गया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई।

श्री हिम्मत सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, अधिवक्ता संघों, हरियाणा परिवहन विभाग, रेलवे, जिला प्रशासन, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों और संपूर्ण स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्य था, जिसे सभी ने टीम भावना और समर्पण के साथ अंजाम दिया।

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD