Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हरियाणा के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी :- चेयरमैन हिम्मत सिंह

कहा, 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति का अनुमान

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 10:54 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा है कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों सीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। श्री हिम्मत सिंह आज रोहतक में शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए हैं। इससे पहले 50 से 60 प्रतिशत की औसत रही है।

श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि आज उन्होंने प्रदेश के चार जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत भी हुई है। सभी लोग व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा प्रशासन ने इस परीक्षा को करने में बेहतरीन व्यवस्था की है। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर ऐसा लग रहा है कि पूरा हरियाणा एक टीम के रूप में कार्य कर रहा हैं।

श्री हिम्मत सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रोहतक व आसपास के जिलों को लेकर कुछ लोग यह भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहे थे कि यहां पर इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रोहतक भी हरियाणा का हिस्सा है। आयोग ने रोहतक में परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतक में परीक्षा होना यहां के लोगों के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी रोहतक में परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि परीक्षा के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पोर्टल को ओपन किया जाएगा और उन अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा, जो आवेदन में अपनी श्रेणी नहीं भर पाए थे। इस प्रकार से अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी शिफ्ट करने का अवसर मिलेगा। इसके उपरांत ही परिणाम घोषित होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी आवेदन की औपचारिकताएं पूर्ण नहीं कर पाए उन्हीं को एडमिट कार्ड नहीं मिला है। चेयरमैन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों से बातचीत की। सभी अभिभावकों ने व्यवस्था को लेकर अपनी संतुष्टि जताई।

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD