Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जिला नूंह में सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सीईटी परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है आयोजित - हिम्मत सिंह

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नूंह , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 10:50 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी), के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी परीक्षा-2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से करवाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 13.50 लाख अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा दे रहे हैं। सरकार ने सभी परीक्षार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जैसे निशुल्क ट्रांसपोर्ट व अस्थाई आवास आदि की व्यवस्था की हुई है। पूरे प्रदेश में सीईटी परीक्षा को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आयोजित करवाया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने यह जानकारी जिला नूंह में सीईटी परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहला परीक्षा केंद्र पुलिस लाइन नूंह स्थित डीएवी स्कूल का निरीक्षण करने उपरांत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1 नूंह का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने सीईटी की परीक्षा दे रहे सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी अच्छी प्रकार से परीक्षा दें। 

हरियाणा कर्मचारी आयोग  की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अधिकतम प्रयास किए गए हैं। सरकार ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा है। आज उन्होंने नूंह में सबसे पहले परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और इस दौरान परीक्षार्थियों से भी बातचीत की, जिस पर परीक्षार्थियों में सीईटी परीक्षा व बेहतर व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान परीक्षार्थियों में काफी उत्साह भी है। 

उन्होंने कहा कि नूंह में सीईटी परीक्षा पहली बार आयोजित हो रही है तथा सुचारू रूप से परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने भी सभी अच्छे प्रबंध किए हुए हैं। सीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें परिवहन व्यवस्था, ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था आदि शामिल हैं। सभी जिलों में परीक्षार्थियों को बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा का भी प्रबंध किया हुआ है।

उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर बताया कि जिन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं, उन अभ्यर्थियों के आवेदन में विभिन्न प्रकार की कमियां थी तथा अधिकतर ने अपनी डिटेल देने के बाद हस्ताक्षर नहीं कर रखे थे। उन्हें भी ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अफसोस है, लेकिन बिना हस्ताक्षर के किसी कागजात की कानूनी संवेदनशीलता नहीं बनती। 

उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि ऐसे अभ्यर्थी भविष्य में जब भी आयोग में किसी पद के लिए आवेदन करेंगे तो ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1 नूंह में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

 उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, पेयजल, शौचालय तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों से बातचीत कर सभी व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली और उम्मीदवारों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD