Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कृति सेनन बर्थडे स्पेशल : रैंप शो पर पहली 'हार' से लेकर बॉलीवुड में चमकने तक का सफर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 27, 2025, 08:38 IST

कृति सेनन आज बॉलीवुड की चमकती हुई स्टार हैं, जिन्हें नेशनल अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान से नवाजा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चमक के पीछे संघर्ष और जीवन के कई उतार-चढ़ाव भी हैं। इस सफलता के पीछे कई ऐसे पल छिपे हैं, जिन्होंने उनकी आंखों से आंसू भी छलका दिए थे। एक बार ऐसा भी पल आया था, जब कृति रैंप शो पर फूट-फूटकर रोने लगी थीं। यह घटना उनके करियर के शुरुआती दिनों की है, जब वह मॉडलिंग कर रही थीं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में थीं। 

27 जुलाई 1990 को जन्मीं कृति सेनन एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनकी मां प्रोफेसर हैं। उनका बचपन से ही सपना फिल्मों में आने का था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में तेलुगु फिल्म 'नेनोक्कडाइन' से की थी, जिसमें उनके साथ साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया।

इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। यह दोनों के लिए डेब्यू फिल्म थी। लोगों को कृति की परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। यहां से उनका करियर धीरे-धीरे ऊंचाइयों की ओर बढ़ने लगा।कृति ने 'रंगून', 'दिलवाले', 'राब्ता', 'बरेली की बर्फी', और 'लुका छुपी' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी असली पहचान 2021 में आई फिल्म 'मिमी' से मिली। इस फिल्म में कृति ने एक सरोगेट मां का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड मिला।

कृति की सफलता के पीछे उनका कड़ा संघर्ष है। कृति ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका पहला रैंप शो एक फार्महाउस हाउस में हुआ था, जहां गीली मिट्टी के कारण उनकी हील सैंडल फंस गई थीं। यह जगह मॉडलिंग के लिए बिल्कुल आसान नहीं थी, जिसके चलते उनका यह अनुभव और भी चुनौतीपूर्ण बन गया। उस दौरान उनके कोरियोग्राफर उनसे इतने नाराज हुए कि वहां मौजूद सभी लोगों के सामने उन्हें फटकार लगाई, जो उस वक्त उनको काफी अपमानजनक महसूस हुआ और वह इससे इतनी आहत हुईं कि रैंप शो में ही रो पड़ीं। 

लेकिन इस घटना से कृति को और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए मॉडलिंग और एक्टिंग दोनों में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार प्रयास किया।आज कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत', शाहिद कपूर के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', और अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत पहली फिल्म 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा, उन्होंने 'आदिपुरुष', 'भेड़िया', 'हम दो हमारे दो', 'शहजादा', और 'तेरे इश्क में' जैसी बेहतरीन फिल्में दी।

 

Tags: Special Day , Kriti Sanon , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD