Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

मुग्धा गोडसे : मिस इंडिया सेमीफाइनलिस्ट से 'फैशन' का मॉडल अवतार, पर्सनल लाइफ के भी रहे चर्चे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mugdha Godse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 13:09 IST

बॉलीवुड की चमकती दुनिया में अपनी अदाकारी और बेबाक अंदाज से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मुग्धा गोडसे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ‘फैशन’ और ‘हीरोइन’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मुग्धा, मिस इंडिया सेमीफाइनलिस्ट रहने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 

14 साल बड़े अभिनेता राहुल देव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप हो या उनका बेबाक अंदाज, वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक और ग्लैमर की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे का 26 जुलाई को जन्मदिन है। 

अपने अभिनय, मॉडलिंग करियर और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली मुग्धा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। मिस इंडिया सेमीफाइनलिस्ट रह चुकीं मुग्धा की जिंदगी और करियर की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

26 जुलाई 1986 को पुणे में जन्मीं मुग्धा गोडसे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग की दुनिया से की थी। साल 2002 में उन्होंने मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल का खिताब अपने नाम किया, जिसने उनके लिए ग्लैमर की दुनिया के दरवाजे खोल दिए। इसके बाद साल 2004 में वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में सेमीफाइनलिस्ट रहीं। 

मॉडलिंग में सफलता के बाद मुग्धा ने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2008 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी और उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

मुग्धा ने फिल्म में एक सशक्त मॉडल का किरदार निभाया, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद मुग्धा ने ‘ऑल द बेस्ट’, ‘हीरोइन’, ‘बेजुबान इश्क’ और 'जेल’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन मुग्धा के अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस को हमेशा सराहा गया।

मुग्धा गोडसे की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। वह लंबे समय से बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। खास बात यह है कि राहुल, मुग्धा से उम्र में 14 साल बड़े हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता इस उम्र के फासले को पूरी तरह से नजरअंदाज करता है। 

दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा खुलकर स्वीकार किया और एक-दूसरे के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर कई मौकों पर बात की। मुग्धा और राहुल की केमिस्ट्री न सिर्फ ऑफ-स्क्रीन, बल्कि ऑन-स्क्रीन भी देखने को मिली है। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

मुग्धा गोडसे न सिर्फ एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल हैं, बल्कि वह फिटनेस फ्रिक भी हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी वर्कआउट रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल की झलकियां साझा करती हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mugdha Godse

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD