Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई

 

सीजीसी लांडरां में हर्षोउल्लास के साथ तीज का उत्सव मनाया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Trin Jhim 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 11:41 IST

सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर ने सावन माह से जुड़े पारंपरिक और रंग-बिरंगे त्योहार तीज के उत्सव को धूमधाम से मनाने  के लिए ‘त्रिन-झिम 2025’ का आयोजन किया। पूरे कैंपस में त्यौहार की गूँज गूंजी और सभी ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ इसे मनाया। 

इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्पेशल गेस्ट्स के रूप में श्रीमती गीतिका सिंह (पीसीएस), एडीसी मोहाली, श्रीमती दमनदीप कौर (पीसीएस), एसडीएम मोहाली, श्रीमती कर्मजीत कौर धालीवाल, श्रीमती दमनदीप कौर संधू, श्रीमती जन्नत संधू, मिस सिमरन धालीवाल और श्रीमती बिस्मिन बराड़ उपस्थित हुई। इनका स्वागत डॉ. गगनदीप कौर भुल्लर, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, सीजीसी लांडरां, फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट द्वारा हर्षोल्लास से किया गया। 

संस्थान के छात्रों ने इस अवसर पर पारंपरिक लोकनृत्य जैसे गिद्धा और हरियाणवी लोक नृत्य सहित एक शानदार, जोशीला और जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही मेहंदी  प्रतियोगिता और नेल आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 

मोहाली की एसडीएम श्रीमती दमनदीप कौर ने तीज के पावन अवसर पर सभी स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीजीसी लांडरां में तीज उत्सव का हिस्सा बनकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यह पारंपरिक त्योहार हमारे जीवन को आनंद और रंगों से भर देते हैं। 

इनको मनाकर हम एक अलग ही ख़ुशी को अनुभव करते है। उन्होंने सभी को, विशेष रूप से महिलाओं को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार की देखभाल और पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने लिए भी समय निकालें और अपने स्वास्थ और भलाई का भी ध्यान रखें। 

श्रीमती दमनदीप कौर संधू और श्रीमती कर्मजीत कौर धालीवाल ने स्टूडेंट्स और फैकल्टी को शुभकामनाएं दीं और पंजाब की सुंदर परंपराओं, उसकी आत्मा, रंग-बिरंगे सांस्कृतिक स्वरूप और समृद्ध विरासत को शानदार ढंग से प्रस्तुत करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विशेष पर्वों का उत्सव मनाना नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। 

‘त्रिन-झिम 2025’ का मुख्य आकर्षण रहा ‘सावन क्वीन प्रतियोगिता,’ जिसमें सीजीसी की 16 छात्राओं ने भाग लिया। सभी स्टूडेंट्स पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी थीं और उन्होंने लोक गीत, नृत्य सहित अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। साथ ही, उन्होंने राज्य की संस्कृति और तीज पर्व के महत्व से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए। 

इस प्रतियोगिता की जज के रूप में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री मिस पवन जौहल उपस्थित रहीं। बी.टेक (एआईएमएल) की स्टूडेंट हरसिमर ने ‘मिस सावन क्वीन’ का ताज जीता, जबकि बीबीए तृतीय वर्ष की स्टूडेंट सिमरन प्रतियोगिता की रनर-अप रहीं। 

प्रभसिमरन कौर को 'बेस्ट अटायर' का खिताब प्रदान किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिका, चारू वर्मा और शोभिता, पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि नेल आर्ट प्रतियोगिता में महकप्रीत और भाविका ने पहला और दूसरा पुरस्कार प्राप्त किए। 

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह और आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर मिस गगनदीप कौर भुल्लर ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Trin Jhim 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD