Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'वॉर 2' डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होगी, पहली भारतीय फिल्म बनी

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jr NTR, Nandamuri Taraka Rama Rao Jr, War 2, War 2 Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 17:39 IST

अभिनेता ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'वॉर-2' भारत में डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होगी। यह ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। यशराज फिल्म्स के मेकर्स और डॉल्बी लैबोरेटरीज इंक. ने दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए हाथ मिलाया है। 

'वॉर-2' भारतीय फिल्म निर्माण में एक नए युग की शुरुआत करेगी, जिसमें डॉल्बी विजन के शानदार रंग और सूक्ष्म विवरण होंगे। इसके साथ ही डॉल्बी एटमॉस की सजीव और मनमोहक ध्वनि होगी। यह तकनीक फिल्म निर्माताओं की कल्पना को पूरी तरह से पर्दे पर उतारने में मदद करेगी।

यशराज फिल्म्स के वितरण उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने बताया कि वाईआरएफ हमेशा से दर्शकों को बेहतर फिल्में दिखाने की कोशिश करता है। यह 90 के दशक में डॉल्बी ऑडियो अपनाने से लेकर अपनी सुपरहिट फिल्मों में डॉल्बी एटमॉस का इस्तेमाल करने तक शामिल है।

वाईआरएफ डॉल्बी सिनेमा के साथ दर्शकों को ऐसी कहानियां दिखाना चाहता है, जो न केवल मनोरंजन करें, बल्कि दर्शकों को कहानी में पूरी तरह डुबो दें।उन्होंने कहा, "'वॉर 2' के साथ, हम दर्शकों को फिल्म दिखाने के लिए एक नए युग में ले जाने के लिए उत्साहित हैं, जहां डॉल्बी विजन में हर सीन ज्यादा बेहतरीन लगेगा। 

डॉल्बी एटमॉस के साथ फिल्म की वॉइस और भी इमर्सिव होगी। वहीं, डॉल्बी सिनेमा में थिएटर का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा अच्छा होगा।" पुणे के खाराड़ी स्थित सिटी प्राइड मल्टीप्लेक्स में इस महीने की शुरुआत में भारत का पहला डॉल्बी सिनेमा शुरू किया गया है। जल्द ही हैदराबाद, बेंगलुरु, त्रिची, कोच्चि और उळीक्कल में डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन खोली जाएंगी।

डॉल्बी लैबोरेटरीज के वर्ल्डवाइड सिनेमा सेल्स और पार्टनर मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष माइकल आर्चर ने कहा कि यशराज फिल्म्स के साथ उनका सहयोग दशकों से चला आ रहा है और इसमें कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। हमें 'वॉर 2' के साथ उस विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है, जो 14 अगस्त से भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉल्बी सिनेमा में उपलब्ध होगी।"

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jr NTR , Nandamuri Taraka Rama Rao Jr , War 2 , War 2 Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD