Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'जब एक बार हाथ थाम लिया तो...' फातिमा सना शेख-आर माधवन ने सुनाया पहली मोहब्बत से जुड़ा किस्सा

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 17:17 IST

अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी नई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी पहली मोहब्बत का किस्सा सुनाया। बताया कि वह भी किताबों में फूल रखा करती थीं। आर माधवन ने भी अपने दौर की मोहब्बत को अपने अंदाज में परिभाषित किया। आईएएनएस से बातचीत में ‘दंगल’ फेम अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने अपने बचपन में किताबों में फूल रखे थे। फातिमा ने खास दोस्त से जुड़े जन्मदिन की सरप्राइज पार्टी की याद को भी ताजा किया, जिसमें उनके घर का रास्ता फूलों से सजाया गया था।

फातिमा ने बताया, “चारों तरफ फूल बिछे थे और केक के आसपास मोमबत्तियां जल रही थीं।”हालांकि, यह सरप्राइज पूरी तरह से प्लान के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने बताया, “जब तक मैं पहुंची, ज्यादातर मोमबत्तियां पिघल चुकी थीं। बाद में हमें सब साफ करना पड़ा।”

इस पल को याद करते हुए फातिमा ने कहा, "यह एक सिंपल और सच्चा प्यार था। मैं तब बहुत छोटी थी और उस वक्त न फेसबुक था, न इंस्टाग्राम।” फातिमा के को-स्टार आर. माधवन ने भी अपनी पहली मोहब्बत की प्यारी यादें साझा कीं। अभिनेता ने बताया कि उस दौर में प्यार गहरा और स्थायी प्रतिबद्धता वाला होता था। 

उन्होंने कहा, “उस समय अगर आप किसी का हाथ पकड़ते थे और वह आपकी गर्लफ्रेंड बन जाती थी, तो इसका मतलब था कि आप उससे शादी करेंगे। यह ‘ट्राई करके देखने’ या ‘बेंचिंग (विकल्प तैयार रखना), ऑर्बिटिंग (सोशल मीडिया पर एक्टिव लेकिन ऑफलाइन कोई संपर्क नहीं)’ जैसा नहीं था।”

माधवन ने आगे कहा, “प्यार में हमारा ख्याल लंबे समय का होता था। यह जल्दी शारीरिक होने के बारे में नहीं था। हम मिक्सटेप बनाते थे, सोच-समझकर उपहार देते थे और अपने प्यार को पूरी शिद्दत से जताते थे।”विवेक सोनी के निर्देशन में बनी ‘आप जैसा कोई’ में फातिमा और माधवन पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आए।

यह फिल्म 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह कहानी प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाती है। फातिमा और माधवन की जोड़ी और उनकी दिल छू लेने वाली कहानी को दर्शकों से प्यार मिल रहा है।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD