Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

काजोल और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी नए स्ट्रीमिंग चैट शो में मचाएगी धमाल

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Twinkle Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 12:13 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और लेखिका ट्विंकल खन्ना आगामी 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' टॉक शो में साथ आने वाली हैं। शो में दोनों मशहूर हस्तियां मनोरंजक जगत की खास बातचीत करती नजर आएंगी। इस शो में बॉलीवुड और इंडस्ट्री के जाने-माने नाम शामिल होंगे।

'प्राइम वीडियो' इंडिया के निदेशक और ओरिजिनल्स प्रमुख, निखिल मधोक ने एक बयान में इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हमें काजोल और ट्विंकल के साथ 'टू मच' की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह अभी तक का पहला टॉक शो है, जिसे भारतीय मनोरंजन जगत की दो हस्तियां होस्ट करेंगी, जो इस शो को नया आगाज देंगी।"

इस शो में इंडस्ट्री के जाने - माने चेहरे शामिल होंगे। काजोल और ट्विंकल शो में मेहमानों से बातचीत करेंगी। शो में मशहूर हस्तियां मनोरंजक जगत की खास बातचीत करती नजर आएंगी। बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर मृणालिनी जैन ने अपकमिंग टॉक शो "टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल" के बारे में अपनी बात की। 

उन्होंने बताया कि यह शो भारत के सबसे बड़े सितारों के साथ होगा, जो बेबाकी से अपनी राय रखते और मनोरंजन जगत की बातें करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया, "यह शो काजोल और ट्विंकल के विशिष्ट, निडर और ताजगी भरे अंदाज से भरपूर होगा। शो में दोस्ती, जीवन के अनुभव और खूब हंसी-मजाक देखने के लिए मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा, "बनिजय एशिया में, हम ऐसे मौलिक प्रारूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दर्शकों को बांधे रखें, और 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के साथ, हमें प्राइम वीडियो से बेहतर कोई और साथी नहीं मिल सकता था, जो एक ऐसी स्ट्रीमिंग सर्विस है जो भारत में अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को नई परिभाषा दे रही है।" 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Twinkle Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD