Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'सन ऑफ सरदार 2' का दूसरा ट्रेलर रिलीज : कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त डोज

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mrunal Thakur, Son of Sardaar 2, Son of Sardaar 2 Trailer, Son of Sardaar 2 Second Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 12:08 IST

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के जरिए बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर न सिर्फ फुल एंटरटेनमेंट का वादा करता है, बल्कि दर्शकों को हंसी, इमोशन और एक्शन का तगड़ा डोज भी देता है। 

ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के किरदार 'जस्सी रंधावा' से होती है, जो ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आता है। इस दौरान बैकग्राउंड में आवाज आती है- 'ये है आपका जस्सी, जिसकी किस्मत में सिर्फ फंसना ही लिखा होता है। पहला झूठे प्यार में फंस गया, दूसरा चार औरतों के बीच में फंस गया, तीसरा माफिया फैमिली के बीच फंस गया और चौथा बेबे के वादे के बीच फंस गया।''

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन का किरदार शादी करके काफी खुश है। हालांकि शादी के चंद दिनों बाद ही पत्नी (नीरू बाजवा) उनसे तलाक मांगने लगती हैं। यहीं से शुरू होती है जस्सी की जिंदगी की असल कहानी, जिसमें एक के बाद एक कई परेशानियां उसके सामने आती हैं।

ट्रेलर में जस्सी के किरदार को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। वहीं अजय देवगन की डायलॉग डिलीवरी ट्रेलर को और शानदार बनाती है। ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन का एक्शन अवतार दिखाया जाता है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।

फैंस ट्रेलर को देखने के बाद खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए लिखा, "यह फिल्म पिछली से भी ज्यादा धमाकेदार लगेगी।" दूसरे फैन ने लिखा, ''अजय देवगन का कोई जवाब नहीं है, आप दिल पर छा गए।''

वहीं कुछ फैंस ने इस फिल्म को 'फैमिली एंटरटेनर' बताया और फिल्म को देखने की बेसब्री जाहिर की। 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई देगी। वहीं फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, और चंकी पांडे जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म का पहला ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज हुआ था। यह फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' से होगी।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mrunal Thakur , Son of Sardaar 2 , Son of Sardaar 2 Trailer , Son of Sardaar 2 Second Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD