Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिंपा ने मानवता मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों को करवाया पंजाब व हरियाणा विधान सभा का दौरा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jeevan Jyot Kaur, Neena Mittal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 17:49 IST

विधायक होशियारपुर एवं पंजाब विधानसभा पटीशन कमेटी के चेयरमैन ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में शिव देव राव शिशु शिक्षा केंद्र हाई स्कूल, मानवता मंदिर, होशियारपुर के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आज एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। विद्यार्थियों ने पंजाब विधानसभा और हरियाणा विधानसभा का दौरा कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बारीकियों को नजदीक से देखा व समझा। 

इस दौरान विधायक जीवनजोत कौर, विधायक नीना मित्तल के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम शर्मा व स्टाफ भी मौजूद था। इस महत्वपूर्ण भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को स्पीकर कक्ष, मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों के कक्ष, नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय, मीडिया गैलरी एवं पुस्तकालय सहित कई अहम स्थानों का दौरा कराया गया, जिससे उन्हें विधानसभा के इतिहास व संरचना और कार्यशैली के बारे में वास्तविक अनुभव प्राप्त किया।

दौरे के बाद छात्रों को चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक भी घुमाया गया, जहां उन्होंने प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया और आपसी संवाद के माध्यम से अनुभव साझा किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम शर्मा एवं अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे चाहते थे कि होशियारपुर के विद्यार्थी भी विधान सभा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करें और उन्हें पता चले कि किस तरह पंजाब सरकार की ओर से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा नागरिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। 

स्कूल के विद्यार्थी भी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

 

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jeevan Jyot Kaur , Neena Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD