Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

तनाव, स्क्रीन टाइम और खराब दिनचर्या से बिगड़ रही है युवाओं की ब्रेन हेल्थ: डा. अनुराग लांबा

समय पर पहचान से बच सकती है जान, स्ट्रोक में हर मिनट है कीमती : डा. दीपक गुप्ता

Health, Paras Health, Paras Health Panchkula, Dr Deepak Gupta, Dr Anurag Lamba, World Brain Day, Panchkula, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 17:10 IST

वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर पारस हेल्थ ने ब्रेन से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर इलाज के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की। इस वर्ष की वैश्विक थीम "ब्रेन हेल्थ फॉर ऑल" के अंतर्गत अस्पताल ने आमजन से अपील की कि वे अपने मस्तिष्क स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

पारस हेल्थ पंचकूला के वरिष्ठ निदेशक, न्यूरोलॉजी विभाग, डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा, “स्ट्रोक, मिर्गी, डिमेंशिया और पार्किंसंस जैसी बीमारियों में समय ही सबसे बड़ा इलाज है। एक मिनट की देरी ब्रेन को स्थायी नुकसान पहुँचा सकती है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती लोगों की जानकारी की कमी है। 

वे लक्षणों को हल्के में लेते हैं, जिससे इलाज में देरी होती है। यदि सही समय पर अस्पताल पहुंचा जाए, तो मरीज का जीवन न केवल बचाया जा सकता है, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी बनी रह सकती है।” डा. अनुराग लांबा, निदेशक, न्यूरोलॉजी, ने बताया कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली और बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण अब युवा भी माइग्रेन, एंग्जायटी और नींद संबंधी विकारों का शिकार हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा, “ब्रेन हेल्थ अब सिर्फ बुजुर्गों का मुद्दा नहीं रहा। डिजिटल डिटॉक्स, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल जैसे कदम आज की ज़रूरत हैं।” भारत में लगातार बढ़ती उम्र, शहरीकरण, अनियमित दिनचर्या और तनाव जैसे कारणों से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। 

इसको ध्यान में रखते हुए पारस हेल्थ पंचकूला ने अपने न्यूरोसाइंसेज विभाग को अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञों की टीम से सुसज्जित किया है। अस्पताल में एडवांस्ड न्यूरोइमेजिंग, स्ट्रोक यूनिट, न्यूरोसर्जरी, स्पाइन सर्जरी और न्यूरो-रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अस्पताल द्वारा निशुल्क स्क्रीनिंग कैंप, हेल्थ टॉक्स और सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पारस हेल्थ का उद्देश्य है, हर उम्र के व्यक्ति को उच्च गुणवत्ता वाली न्यूरोलॉजिकल देखभाल प्रदान कर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना।

 

Tags: Health , Paras Health , Paras Health Panchkula , Dr Deepak Gupta , Dr Anurag Lamba , World Brain Day , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD