Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साक्षी साहनी ने शहर के लॉजिस्टिक्स प्लान के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में 17 सदस्यीय समिति गठित

Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 15:50 IST

शहरी यातायात और सप्लाई चेन को शहर की आवश्यकताओं के अनुसार और बेहतर बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने "लॉजिस्टिक्स प्लान" तैयार करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि ऐसी योजना बनाई जाए, जिसका उद्देश्य माल के आवागमन को सुगम बनाना, ट्रैफिक जाम को कम करना और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को घटाना है।

उन्होंने कहा कि इस नई योजना के लिए लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञों, स्थानीय व्यापारियों, ड्राइवरों, यातायात अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस, होटल एसोसिएशन, रेलवे और पर्यावरण योजनाकारों से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एक सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स योजना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए ऐसे प्रबंध किए जाएं कि कम से कम समय में माल सप्लाई चेन तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ट्रैफिक भीड़, प्रदूषण और अनियंत्रित माल ढुलाई के कारण होने वाली डिलीवरी असक्षमताओं को कम करना है। उन्होंने माल रूटों का नक्शा बनाने, भीड़ वाले क्षेत्रों की पहचान करने, ट्रक टर्मिनल, लोडिंग-बे जैसे बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छ वाहनों को प्रोत्साहित करने और डिलीवरी टाइम विंडो तय करने के निर्देश दिए, ताकि समय, पैसा और दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके।

गौरतलब है कि शहरी लॉजिस्टिक्स योजना के लिए गठित समिति में डिप्टी कमिश्नर को चेयरपर्सन और समिति सदस्यों के रूप में पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम, एडीसी शहरी विकास, डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स, मुख्य अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आरटीए सचिव, जीएम डीआईसी, जिला टाउन प्लानर और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इस तरह कुल 17 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमनदीप कौर, अतिरिक्त कमिश्नर श्री सुरिंदर सिंह, आरटीए सचिव श्री खुशदिल सिंह, जीएम इंडस्ट्री श्री मानवप्रीत सिंह, डीएफएससी अमनजीत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Tags: Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD