Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद

Vidya Balan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 12:35 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सोमवार की सुबह एक पहेली से शुरू की, जो उन्हें उनके ससुर कुमुद रॉय कपूर ने हल करने के लिए दी। विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तैयार होती नजर आ रही है। उनके बालों और मेकअप को सेट किया जा रहा है।

इसी दौरान वह कहते हैं, "ओके, आपके लिए एक पहेली 'एपकैडेवी जैकलमन ऑप्सक्वेर टू विक्स' का क्या मतलब है?" वीडियो में ये अजीबोगरीब शब्द सुनकर फैंस हैरान रह गए। विद्या ने अजीब शब्दों से भरी पहेली को अपने हेयर स्टाइलिस्ट से दोहराने के लिए कहा और आखिर में सभी से कहती है, "अब सोचो, इसका क्या मतलब हो सकता है, देखते हैं कौन समझ पाता है इस पहेली को।"

इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्या बालन ने मजेदार कैप्शन में लिखा, "सोमवार की सुबह में दिमाग घुमा देने वाला सवाल, मेरे ससुर जी (पापा रॉय कपूर) की तरफ से।" विद्या बालन के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'चक्रम' से की थी, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल थे, लेकिन यह फिल्म पूरी नहीं हो पाई। 

इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'रन' साइन की, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें पहले शेड्यूल के बाद फिल्म से हटा दिया गया। उनकी दूसरी तमिल फिल्म 'मनासेल्लम' में भी उन्हें अभिनय का मौका नहीं मिला। इन परेशानियों के बाद विद्या ने टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया। 

1998 के बाद वह कई विज्ञापनों में नजर आईं और टीवी शो 'हम पांच' में भी एक छोटी भूमिका निभाई। साल 2003 में उनकी बंगाली फिल्म 'भालो थेको' आई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'परिणीता' से की, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन दमदार अभिनय के चलते उनकी खूब तारीफ हुई और उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड भी मिला।

2006 में उन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई' में काम किया, जो बड़ी हिट साबित हुई। 2007 में मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' में एक दिव्यांग लड़की की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके बाद 'सलाम-ए-इश्क', 'हे बेबी', 'भूल भूलैया', और 'भूल भूलैया 2' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अच्छा काम किया।

वह जल्द ही 'कहानी 3' में नजर आने वाली हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD