Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

न्यू अमृतसर में 40 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने किया शिलान्यास

कहा - जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Inderbir Singh Nijjar, Kuldeep Singh Dhaliwal, Jeevan Jyot Kaur, Dr Jasbir Singh Sandhu, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:55 IST

अमृतसर जालंधर हाईवे स्थित भाई गुरदास जी नगर, न्यू अमृतसर में हलका पूर्वी और हलका दक्षिणी को जोड़ने वाले नए फ्लाईओवर का आज लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण पर लगभग ₹39.85 करोड़ की लागत आएगी। ई.टी.ओ ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस कार्य हेतु ₹59.53 करोड़ की प्रशासनिक मंज़ूरी दी गई थी। 

टेंडर प्रक्रिया के दौरान 28% की कटौती के साथ कार्य आवंटित कर संबंधित फर्म के माध्यम से लगभग ₹20 करोड़ की बचत की गई है। उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता की मेहनत का पैसा है और इसके दुरुपयोग की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी विकास कार्यों में कोई कमी नजर आए तो तुरंत हमें सूचित करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता की पुरानी मांग पूरी

इस अवसर पर मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी कि यातायात की समस्या को दूर करने और लोगों की सुविधा के लिए यहां फ्लाईओवर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि यह फ्लाईओवर आगामी 24 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसकी लंबाई 540 मीटर और चौड़ाई 21.5 मीटर होगी। फ्लाईओवर के दोनों ओर 10.50 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनेगी और वर्षा जल निकासी के लिए दोनों ओर ड्रेनेज की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा बोहरू पुल की चौथी साइड का निर्माण भी जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए ₹61.50 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।

सरकार की ईमानदारी का प्रमाण

इस मौके पर हलका दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ टेंडर में 2% कटौती करती थीं, जबकि हमारी सरकार 28% की कटौती कर ईमानदारी का प्रमाण दे रही है। वहीं, हलका अजनाला के विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ई.टी.ओ को बधाई देते हुए कहा कि इस पुल के बनने से जनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और अमृतसर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री का आभार

हलका पूर्वी की विधायक मैडम जीवनजोत कौर ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि इस पुल के बनने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है और पूर्वी हलके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में हलका पश्चिमी के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, हलका मजीठा के इंचार्ज श्री तलबीर सिंह, हलका बाबा बकाला के विधायक श्री दलबीर सिंह टौग, श्री नरेश पाठक, मैडम शुहिंदर कौर, श्री सतपाल सिंह सोखी, श्री विशाल मंण्ण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Inderbir Singh Nijjar , Kuldeep Singh Dhaliwal , Jeevan Jyot Kaur , Dr Jasbir Singh Sandhu , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD