सीजीसी लांडरां के कैंपस में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम - 'प्रारंभ-2025’ शुरू हुआ। यह कार्यक्रम सीजीसी के 25वें अकादमिक सेशन की शुरुआत का प्रतीक है, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों से आए नए विद्यार्थियों का स्वागत और इंडक्शन किया गया। यह सभी संस्थान में इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज में पढाई करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की गई। इसके बाद, नए विद्यार्थियों का उनके माता-पिता एवं अभिभावकों सहित, सीजीसी परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसकी अगुवाई सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, कैम्पस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, एवं कॉलेज के डीन व डायरेक्टर्स द्वारा की गयी।
सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने नए स्टूडेंट्स का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि सीजीसी उनके करियर विकास के लिए सर्वोत्तम अकादमिक अनुभव और उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हर वर्ष होने वाली मजबूत प्लेसमेंट की सीजीसी की परंपरा को रेखांकित करते हुए, स्टूडेंट्स के परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसमें स्ट्रांग इंडस्ट्री कोलैबोरेशन, रिसर्च पर फोकस, इनोवेशन और एंटरप्रेंयूरिअल माइंडसेट को प्रोत्साहन देने की बात शामिल रही।
अपने संबोधन को समाप्त करते हुए उन्होंने स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने और अपने हर कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा नए अकादमिक सेशन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ओरिएंटेशन सेशन के दौरान नए स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।
जिनमें करिकुलम, अटेंडेंस की अनिवार्यता, स्टूडेंट्स की अचीवमेंट्स, कैंपस प्लेसमेंट, इंटरनेशनल अलिअन्सेस, रिसर्च एंड इनोवेशन आदि शामिल थे।